{"_id":"65c71a1262950453900b7d0d","slug":"bigg-boss-winner-prince-narula-visited-baba-mahakal-in-ujjain-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Sat, 10 Feb 2024 12:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:09 PM IST
सार
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भारतीय मनोरंजन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाले प्रिंस नरूला बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए।
विज्ञापन
बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडलिंग, अभिनय और गायन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध प्रिंस नरूला शनिवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। वे नंदी हॉल में प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भारतीय मनोरंजन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाले प्रिंस नरूला बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। मीडिया से चर्चा करते हुए नरूला ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने से ऊर्जा मिलती है। बाबा महाकाल से से प्रार्थना है कि वह देश और दुनिया के साथ हमें बुरी नजरों से बचाकर रखें।
विज्ञापन
अब तक चार रियलिटी शो जीत चुके हैं प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज 12 (2015), एमटीवी स्प्लिट्सविला 8 (2015), बिग बॉस 9 (2015-2016), और नच बलिए 9 (2019) समेत चार रियलिटी टीवी शो जीत चुके हैं। इसके अलावा प्रिंस नरूला ने काल्पनिक धारावाहिकों में भूमिकाएं निभाकर भी अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बढ़ो बहू (2016-2018) में पहलवान लाखन 'लकी' सिंह अहलावत की भूमिका निभाई और नागिन 3 (2018) में शाहनवाज 'शान' अली का किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन
