फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Youth Mahapanchayat will start from the birth place of martyr Chandrashekhar Azad, bike rally from Bhopal to B

MP News: चंद्रशेखर आजाद के जन्मस्थल की माटी से तिलक लगा यूथ महापंचायत होगी शुरू, भावरा के लिए बाइक रैली रवाना

Fri, 22 Jul 2022 10:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 10:35 AM IST
सार

बाइक रैली अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म-भूमि की मिट्टी लेकर भोपाल लौटेगी। उनकी जन्म-भूमि की माटी माथे पर लगाकर यूथ महापंचायत आरंभ होगी और माटी का कलश शौर्य स्मारक में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Youth Mahapanchayat will start from the birth place of martyr Chandrashekhar Azad, bike rally from Bhopal to B
सीएम ने पुष्प वर्षा कर बाइक रैली को रवाना किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्म-निर्भर भारत और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण और सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्रों में बदलाव के लिए युवा अपने आपको कैसे समर्पित कर सकते हैं, इस पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से 23 और 24 जुलाई को भोपाल में राज्य स्तरीय यूथ पंचायत आयोजित की गई है। शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर होने वाली यह पंचायत प्रदेश की उन्नति का नया मार्ग प्रशस्त करेगी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के योगदान का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भोपाल से आजाद जन्म-स्थली भावरा तक बाइक रैली आरंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी उद्यान भोपाल से भावरा के लिए बाइक रैली को फ्लेगऑफ करने से पहले संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बाइक राइडर्स पर पुष्प वर्षा कर उन्हें अलीराजपुर भावरा अलीराजपुर के लिए रवाना किया। बाइक रैली में 20 राइडर शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यूथ पंचायत में स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इस संबंध में चिंतन-मंथन होगा। इससे जो विचार निकलेंगे उनका उपयोग आत्म-निर्भर भारत और आत्म- निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आजादी के अमृतकाल को देश निर्माण के स्वर्णिम अवसर में बदलना चाहते हैं। उनकी मंशा के अनुरूप ही यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म भावरा (अलीराजपुर) में हुआ। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। भोपाल से बाइक रैली विभिन्न जिलों के कई गाँवों से होते हुए भावरा (अलीराजपुर) पहुँचेगी। यह रैली अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म-भूमि की मिट्टी लेकर भोपाल लौटेगी। उनकी जन्म-भूमि की माटी माथे पर लगाकर यूथ महापंचायत आरंभ होगी और माटी का कलश शौर्य स्मारक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed