फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Youth Congress will help in building houses for flood victims of Wayanad and Madhya Pradesh, will raise funds

Mp news: युवा कांग्रेस वायनाड और मध्य प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के घर बनाने में करेंगी मदद, एक माह जुटाएंगे फंड

Sat, 17 Aug 2024 06:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 17 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

युवा कांग्रेस केरल के वायनाड में आई बाढ़ आपदा के चलते वहां डैमेज हुए घरों को बनाने के लिए राशि जुटाएगी और वहां के लोगों को मकान बनाने के लिए डोनेट करेगी। इसके साथ एमपी में भी बाढ़ से प्रभावित हुए मकानों के सुधार कार्य के लिए मदद करेगी।

विज्ञापन
Youth Congress will help in building houses for flood victims of Wayanad and Madhya Pradesh, will raise funds
पीसीसी में युवा कांग्रेस के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस वायनाड और मध्य प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गई है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह शनिवार को पीसीसी में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि केरल के वायनाड में आई बाढ़ आपदा के चलते वहां डैमेज हुए घरों को बनाने के लिए युवा कांग्रेस राशि जुटाएगी और वहां के लोगों को मकान बनाने के लिए डोनेट करेगी। इसके साथ युवा कांग्रेस एमपी में भी बाढ़ से प्रभावित हुए मकानों के सुधार कार्य के लिए मदद करेगी। इसके लिए आगामी एक महीने में ब्लाक स्तर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राशि जुटाने का काम करेंगे।

तीन मकानों को बनाने युवा कांग्रेस राशि जुटाएगी
मितेंद्र सिंह ने कहा कि वायनाड में 40 से 50 मकान बाढ़ के कारण डैमेज हुए हैं। इनमें से दो से तीन मकानों को बनाने का खर्च डोनेट करने के लिए युवा कांग्रेस राशि जुटाएगी। इसके साथ ही एमपी में भी पिछले दिनों आई बाढ़ से जिन जिलों में घरों को नुकसान हुआ है। वहां के लोगों को भी मकान बनाने में जुटाई गई राशि युवा कांग्रेस प्रदान करेगी। मितेंद्र  सिंह ने बताया कि देश और प्रदेश में बाढ़ से आई आफत से राहत, पुनर्वास और पुननिर्माण के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर SOSIYC को योगदान करने के लिए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश से ब्लाक और पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर क्राउड फंड जुटाने का कार्य करेगी। मध्यप्रदेश सहित देशभर में भीषण बाढ़ से तबाही हुई है,जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। मितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित लोगों के जान-माल के हुए नकसान की चिंता की है। 
विज्ञापन


SOSIYC अभियान के माध्यम से क्राउड़ फंड जुटाने निर्देशित
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने देश के सम्पूर्ण प्रदेशों में SOSIYC अभियान के माध्यम से क्राउड़ फंड जुटाने हेतु निर्देशित किया है। जिसमें मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज इस पहल की शुरूआत कर दी गई है इसके लिए सामर्थ्य अनुसार अपना-अपना योगदान देने के लिए एक लिंक दी गई है जिसको ओपन करते ही एक QR कोड़ दिखेगा, जिसे स्केन कर अपनी ओर से बाढ़ प्रभावितों की सहायतार्थ मदद कर सकते हैं। आपने कहा कि इसमें मदद करने हेतु कोई फिक्स राशि नहीं है आप ज्यादा से ज्यादा और कम से कम कितनी ही राशि भेज सकते हैं। आपने कहा कि यह पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed