फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   World record of Khichdi: 37 quintals of Khichdi prepared and distributed in Avadhpuri, Bhopal, videography was

खिचड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड: भोपाल के अवधपुरी में 37 क्विंटल खिचड़ी बनाकर बांटी, वीडियोग्राफी भी कराई

Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

आरके महाजन ने बताया कि उनके साथ 25 लोगों की टीम ने खिचड़ी बनाने का काम किया। खिचड़ी पकाने की शुरू से आखरी तक वीडियो रिकॉर्डिंग कराई है। इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद थी।

विज्ञापन
World record of Khichdi: 37 quintals of Khichdi prepared and distributed in Avadhpuri, Bhopal, videography was
भोपाल में 37 क्विंटल खिचड़ी बना कर बांटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अवधपुरी में 37 क्विंटल खिचड़ी बनाई गई। यह खिचड़ी प्रसाद के रूप में हजारों श्रद्धालुओं को बांटी गई। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई। यह आयोजन अवधपुरी आधारशिला साईं मंदिर में किया गया।
विज्ञापन


आयोजन आरके महाजन ने किया। वे मंदिर में संस्थापक है। आरके महाजन भेल में 37 साल की सेवा करने के बाद 24 अप्रैल को टेक्नीशियन ग्रेड-1 पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने संकल्प को पूरा करने के लिए गुरुवार को 37 क्विंटल खिचड़ी बनाकर बंटवाई।
विज्ञापन


गुरुवार को 11:20 पर खिचड़ी बनना प्रारंभ हुई और 4 बजे खिचड़ी बनकर तैयार हो गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए मध्य प्रदेश से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके दुबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज धाकड़, एनसीसी कमांडेंट योगेश कुमार सिंह, नगर निगम एडीशनल कमिश्नर गुणवंत, एनएसडीसी के महाप्रबंधक पीके सक्सेना, पशुपालन विभाग के एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर भगवानदास मंगलानी की निगरानी में खिचड़ी बनकर तैयार हुई। जिसका बाद में वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लोगों की टीम ने बनाई खिचड़ी
आरके महाजन ने बताया कि उनके साथ 25 लोगों की टीम ने खिचड़ी बनाने का काम किया। खिचड़ी पकाने की शुरू से आखरी तक वीडियो रिकॉर्डिंग कराई है। इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed