फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Woman's relationship with husband broken by giving false promise of marriage Bhopla rape News

दोस्त की घिनौनी करतूत: निकाह का झांसा देकर महिला का पति से तुड़वाया रिश्ता, दुष्कर्म के बाद घर से निकाला

Sun, 29 Jun 2025 10:42 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 10:42 PM IST
सार

भोपाल में एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति से रिश्ता तोड़ लिया। पति से अलग होने के बाद आरोपी ने महिला को अपने घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। कुछ दिन बाद उसे घर से निकाल दिया। महिला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Woman's relationship with husband broken by giving false promise of marriage Bhopla rape News
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

राजधानी भोपाल में एक महिला ने पति के दोस्त के झांसे में आकर अपना घर तबाह कर लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला का पति से रिश्ता तुड़वाया और उसे अपने घर में रखकर दुष्कर्म करने लगा। महिला जब पति को छोड़कर उसकी आश्रित हो गई तो आरोपी ने भी उसे घर से भगा दिया। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जहांगीराबाद पुलिस के अनुसर 30 वर्षीय महिला के घर उसके पति के दोस्त मोहम्मद शरीफ कुरैशी का वर्षों से आना जाना था। शरीफ कुरैशी और महिला का पति अलग-अलग कंपनी में ड्राइवरी का कार्य करते हैं। पति के शहर से बाहर होने के दौरान शरीफ महिला का ख्याल रखने लगा और उससे नजदीकियां बढ़ा ली। 6 मई 2022 शरीफ ने महिला के घर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पति को छोड़कर आने पर शादी का वादा किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिलांग पुलिस पहुंची रतलाम, सिलोम जेम्स की ससुराल से एक बैग किया जब्त, गहने हो सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल साथ रखा
करीब ढाई साल से महिला अपने पति को छोड़कर शरीफ के साथ गौतम नगर थाना क्षेत्र में रह रही थी। लेकिन, शरीफ पति से पूरी तरह अलग होने के बाद महिला से किनारा करने लगा। महिला ने निकाह के लिए दबाव बनाया तो उसे गौतम नगर स्थित घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने गौतम नगर थाने पहुंचकर शरीफ कुरैशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। घटना जहांगीराबाद से शुरू होने के कारण गौतम नगर पुलिस ने जांच के लिए केस डायरी जहांगीराबाद थाने भेज दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति से अलग होने के बाद वह जब भी निकाह के लिए कहती, शरीफ उसके साथ मारपीट करने लगता था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed