फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Who Will Be The CM: Modi-Shah may surprise again today, one of these five may be a possibility

Who Will Be The CM: कल फिर चौंका सकते हैं मोदी-शाह, इन छह में से एक हो सकती है संभावना

Sun, 10 Dec 2023 10:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Dec 2023 10:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला लागू किया जा सकता है। ऐसे में छह संभावनाएं बनती हैं। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने निर्णय से चौंकाते आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर फिर चौंकाने वाला फैसला ले सकते है।

विज्ञापन
Who Will Be The CM: Modi-Shah may surprise again today, one of these five may be a possibility
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस आठ दिन बाद सोमवार को खत्म हो जाएगा। इस बैठक में भाग लेने केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा सोमवार सुबह भोपाल पहुंच जाएंगे। तीनों ही विधायक दल के सदस्यों से बातचीत कर नेता का नाम चुनने की प्रक्रिया कराएंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाया और सभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने निर्णय से चौंकाते आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर फिर चौंकाने वाला फैसला ले सकते है। यदि प्रदेश में शिवराज को बदलते हैं तो एक को मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही बाकी को एडजस्ट करना होगा। इसको देखते हुए दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला प्रदेश में लागू किया जा सकता है। ऐसे में छह संभावनाएं बनती हैं।  
विज्ञापन


पहली- प्रहलाद पटेल को सीएम बनाने पर कैलाश विजयवर्गीय और गोपाल भार्गव को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया जा सकता है। एसटी/एससी वर्ग से किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वीडी शर्मा और शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में बड़ा रोल दिया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में ही रहेंगे। 
विज्ञापन


दूसरी- नरेंद्र सिंह तोमर को सीएम बनाने पर प्रहलाद पटेल और गोपाल भार्गव को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वीडी शर्मा और शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में बड़ा रोल दिया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी- कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री बनाने पर नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। एसटी/एससी वर्ग से किसी को प्रदेश अध्यक्ष और गोपाल भार्गव को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वीडी शर्मा और शिवराज को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में ही रहेंगे। 

चौथी- वीडी शर्मा को सीएम बनाने पर प्रहलाद पटेल और किसी एसटी/एससी चेहरे को डिप्टी सीएम बना सकते हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। शिवराज केंद्र में जाएंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में ही रहेंगे। 

पांचवीं- ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बनाने पर प्रहलाद पटेल और वीडी शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। शिवराज सिंह चौहान केंद्र में जाएंगे। 


छठी- शिवराज सिंह चौहान के ही सीएम बने रहने पर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। गोपाल भार्गव को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। वीडी शर्मा केंद्र में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed