फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Who Is IAS Aditya Singh? Gets Balaghat Charge After 32 Baiga Child Deaths, Faced Past Controversies

कौन हैं IAS आदित्य सिंह: 32 बैगा बच्चों की मौत के बाद बालाघाट की कमान, पहले भी विवादों में आया नाम

Wed, 14 Oct 2026 12:55 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 14 Oct 2026 12:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में 23 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के साथ आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है। जिले में 32 बैगा बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा था। अब सरकार ने बालाघाट की जिम्मेदारी आदित्य सिंह को सौंपी है। 

विज्ञापन
Who Is IAS Aditya Singh? Gets Balaghat Charge After 32 Baiga Child Deaths, Faced Past Controversies
बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में  23 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए हैं। इनमें आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले उन्हें अशोकनगर कलेक्टर के पद से हटाकर भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में उप सचिव बनाया गया था। अशोनगर में  उनके कार्यकाल के दौरान आनंदपुर ट्रस्ट से जुड़े जमीन नामांतरण के मामले में शिकायत सामने आने के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। इसके अलावा, भोपाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ रहते हुए भी वह जमीनों की नीलामी से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे थे। वहीं, बालाघाट के कलेक्टर कुमार सत्यम को हटाकर हरदा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। बालाघाट में 32 बैगा बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा चर्चा में रहा था। अब जिले की जिम्मेदारी आदित्य सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह सीएम के पीएस
विज्ञापन


सम्मान की घोषणा के दिन चर्चा में आया था तबादला
आदित्य सिंह जनवरी 2026 में उस समय चर्चा में आए थे, जब निर्वाचन कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनके सम्मान की घोषणा हुई थी। इसी दौरान उनके तबादले की खबर भी सामने आई। अशोकनगर में उनके कार्यकाल के दौरान आनंदपुर ट्रस्ट से जुड़े जमीन नामांतरण के मामले में शिकायत की चर्चा हुई थी। जानकारी के अनुसार, शिकायत में जमीन के नामांतरण के बदले करोड़ों रुपये मांगने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद कलेक्टर के तबादलें की चर्चा चल रही थी और देरशाम उनके ट्रांसफर के आदेश आ गए थे। वहीं, आदित्य सिंह ने आरोपों का खंडन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: 27% ओबीसी आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

भोपाल स्मार्ट सिटी में भी विवादों में आए थे
आदित्य सिंह इससे पहले भोपाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ भी रह चुके हैं। वर्ष 2020-21 में भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी की तीन जमीनों की नीलामी को लेकर शिकायत हुई थी। आरोप था कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। दो-दो फर्मों के हिस्सा लेने के बावजूद उनकी निविदाएं पहली बार में ही स्वीकार कर ली गईं। शिकायत में कहा गया था कि ऐसी स्थिति में दोबारा टेंडर बुलाए जाने चाहिए थे। तीनों प्लॉट के बेस प्राइस तय करने में भी गडबड़ी के आरोप लगे थे। प्लॉट नंबर 83 का बेस प्राइस 73.96 करोड़ रुपये, प्लॉट नंबर 79 का 63.80 करोड़ रुपये और प्लॉट नंबर 80 का 70.75 करोड़ रुपये रखा गया था। इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में शिकायत की गई थी। इसके बाद आदित्य सिंह का सीईओ पद से ट्रांसफर कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें-  एमपी: मरीज का नाम-मोबाइल नंबर नहीं, फिर कैसे सत्यापित हो रहे 108 एंबुलेंस बिल? लोकायुक्त ने मांगा प्रतिवेदन

कौन हैं आईएएस आदित्य सिंह?
आदित्य सिंह मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 8 मार्च 1990 को हुआ था। वह रीवा के रहने वाले हैं। 10वीं तक रीवा में पढ़ने के बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कोटा राजस्थान से की। उन्होंने आईआईटी रुड़की से पेपर टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। आदित्य हरदा और अशोकनगर के कलेक्टर रह चुके हें। इससे पहले गुना में अपर कलेक्टर और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी रह चुके हैं। अब आदित्य सिंह को बालाघाट की कमान सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed