फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   When no one came forward then Police helped an old lady in the cremation of her husband in Bhopal

निर्मम: पति की अंतिम विदाई के लिए वृद्धा की मदद को नहीं आए पड़ोसी, नदारद रहा नगर निगम, पुलिस ने कराया दाह संस्कार

Sat, 01 May 2021 02:04 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 01 May 2021 02:04 PM IST
सार

महिला ने मदद मांगी तो एसआई अवस्थी ने कहा कि माता जी हम इसके लिए अधिकृत तो नहीं हैं फिर भी आपकी मदद करेंगे।

विज्ञापन
When no one came forward then Police helped an old lady in the cremation of her husband in Bhopal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में देशभर से आए दिन दिल झकझोर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भी मन को बेचैन कर देने वाली खबर के बारे में पता चला है। दरअसल, यहां बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग के दम तोड़ने के बाद अंतिम संस्कार में मदद के लिए पत्नी ने पड़ोसियों से लाख गुहार लगाई, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। ऐसे में वृद्ध महिला ने अकेले ही पति का दाह संस्कार किया।   

विज्ञापन


मदद के लिए कोई नहीं आया
मामला भोपाल के जगन्नाथ कॉलोनी का है। यहां रेलवे के रिटायर्ड रिजर्वेशन सुप्रींटेंडेंट की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। उनके दोनों बेटे राज्य से बाहर रहते हैं और लॉकडाउन के चलते घर नहीं लौट सके। बुजुर्ग पत्नी घर पर अकेली थीं।  वे पति के अंतिम संस्कार के लिए कभी नगर निगम को कॉल कर रही थीं तो कभी पड़ोसियों से मदद की गुहार लगा रही थीं, लेकिन कोविड के डर के कारण किसी ने सहायता नहीं की। नगर निगम वालों ने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


पुलिस ने की मदद
ऐसे में थक-हार के महिला ने आखिर में डायल 100 पर कॉल किया। स्टाफ ने उन्हें ऐशबाग थाने के सब इंस्पेक्टर (एसआई) नीलेश अवस्थी का नंबर दिया। महिला ने मदद मांगी तो एसआई अवस्थी ने कहा कि माता जी हम इसके लिए अधिकृत तो नहीं हैं फिर भी आपकी मदद करेंगे। एसआई अपने साथ हवलदार उपेंद्र, त्रिभुवन मिश्रा और सिपाही गजराज को लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एक पीपीई सूट बुजुर्ग महिला को पहनने के लिए दी और फिर चारों पुलिसकर्मियों ने भी पीपीई सूट पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम वाले नहीं उठा रहे फोन
उन्होंने शव को भी प्रोटोकॉल के तहत पीपीई सूट पहनाकर पैक कर दिया। इस बीच एक सिपाही को सुभाष नगर विश्राम घाट भेजा और शव वाहन बुलवा लिया। रेलवे अफसर की पत्नी भी पुलिस के साथ विश्राम घाट पहुंचीं। यहां उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल के तहत अपने पति का अंतिम संस्कार किया। घटना की जानकारी के बाद डीआईजी इरशाद वली ने चारों पुलिसकर्मियों को एक-एक हजार का इनाम देने की घोषणा की। हालांकि, जब एसआई ने भी नगर निगम के नंबर पर कॉल किया तब भी किसी ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed