फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Strong sunlight is troubling during the day, nights are getting cold, Pachmarhi is the coldest, drizz

Weather: दिन में तेज धूप कर रही परेशान, रातें हो रहीं ठंडी, पचमढ़ी सबसे ठंडा, धनतेरस पर बूंदाबांदी का अलर्ट

Sun, 27 Oct 2024 08:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 27 Oct 2024 08:13 PM IST
सार

प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। अधिकांश शहरों में दिन में तेज धूप निकल रही है तो रातें ठंडी हो गई हैं। रविवार को ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार रहा। धनतेरस पर बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather: Strong sunlight is troubling during the day, nights are getting cold, Pachmarhi is the coldest, drizz
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अब रात में ठंड का असर भी दिखने लगा है जहां दिन भर धूप खिली रहती है वही रात में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर खत्म होते-होते प्रदेश में ठंड का असर काफी बढ़ सकता है। वही धनतेरस पर प्रदेश में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया। प्रदेश के भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां दिन और रात दोनों ही ठंडे हैं। 
विज्ञापन




जाने दिन में गर्मी और रात में क्यों पड़ रही ठंड
मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई। हालांकि लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से 23 अक्टूबर तक बारिश का दौर चला। अब मौसम साफ हो रहा है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार अक्टूबर मानसून विदाई का माह होता है। आसमान साफ हो जाता है। इस कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ती है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होती है। इस बार 23 अक्टूबर के बाद बारिश थमी और ठंड का असर बढ़ गया। अक्टूबर की आखिरी 5 रातें और ठंडी होंगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के शहरों का  तापमान

शहर            अधिकतम तापमान         न्यूनतम तापमान
भोपाल              32.2                          16.8
इंदौर                34.0                          18.4
पचमढ़ी            26.8                           14.8
उज्जैन             35.0                           18.8
जबलपुर          30,4                           18.6
रीवा               28.3                            19.2
ग्वालियर         33.6                            18.4



मौसम विभाग का अलर्ट
 मौसम विभाग में अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिवाली पर मौसम बदला रह सकता है, खासकर धनतेरस वाले दिन। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। 29 अक्टूबर को ही धनतेरस है। 29 और 30 अक्टूबर को उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में तेज धूप निकली रहेगी। प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। अधिकांश शहरों में दिन में तेज धूप निकल रही है तो रातें ठंडी हो गई हैं। ज्यादातर जिलों का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इधर, दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। रविवार को ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed