फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Rainfall in many districts including Ujjain, clouds remained in Bhopal, 18% more rainfall has been re

Weather:उज्जैन समेत कई जिलों में हुई बारिश, भोपाल में छाए रहे बादल, प्रदेश में अब तक 18% ज्यादा वर्षा हुई दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 08:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 29 Sep 2024 08:34 PM IST
सार

रविवार को उज्जैन, ग्वालियर और रतलाम समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। इधर राजधानी भोपाल में दिनभर धूप-छांव चलता रहा हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी तक औसत से 18 फ़ीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Weather: Rainfall in many districts including Ujjain, clouds remained in Bhopal, 18% more rainfall has been re
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम के चलते लगातार बारिश का दौर जारी है। हालांकि अब सिस्टम थोड़ा कमजोर पढ़ने से कई जिलों में राहत मिल गई है। रविवार को उज्जैन, ग्वालियर और रतलाम समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। इधर राजधानी भोपाल में दिनभर धूप छांव चलता रहा हालांकि बारिश नहीं हुई। उज्जैन में तेज बारिश से शिप्रा का रामघाट डूब गया। रतलाम में तेज बारिश से शहर की सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गई। जबकि शिवपुरी में मड़ीखेड़ा के अटल सागर डैम के दो गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी तक औसत से 18 फ़ीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन



पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 22% अधिक बारिश दर्ज
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश 1 जून से 29 सितंबर 2024 तक लंबी अवधि के औसत से 18% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 22% अधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 43.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 18% ज्यादा है। मंडला ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा 60.5 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। यहां 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल, सागर, निवाड़ी, डिंडौरी, सीधी और छिंदवाड़ा ऐसे जिले हैं, जहां 50 इंच या इससे अधिक बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में रायसेन और नर्मदापुरम भी शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार देश में सिस्टम तो एक्टिव है लेकिन यह मध्यप्रदेश से दूर है। इस वजह से तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। 
विज्ञापन





मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में रतलाम, शिवपुरी,छतरपुर खजुराहो, सतना चित्रकूट, बिजली के साथ भारी बारिश होने की समभावना है। जबकि दतिया, निवाड़ीओरछा, जबलपुर भेड़ाघाट, अलीराजपुर, श्योपुर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।  कलान, ग्वालियर, भिंड, अशोकनगर के साथ-साथ उत्तरी भोपाल, गुना, रीवा, सीहोर, देवास, नरसिंहपुर, मंदसौर, सीधी, सिंगरौली, राजगढ़, टीकमगढ़, पन्ना, अनुपपुर अमरकंटक, उत्तरी छिंदवाड़ा में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है।  सिवनी, शहडोल, उमरिया, मंडला, मैहर, मऊगंज, नीमच, शाजापुर, आगर, उज्जैन महाकालेश्वर, इंदौर, धार, बड़वानी, झाबुआ, मुरैना, विदिशा,  खंडवा ओंकारेश्वर, खरगोन महेश्वर, दमोह, कटनी में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed