फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Waqf case: Committee disbanded after four years, rent was being collected by former chairman, FIR registered

मामला वक्फ का : चार साल से भंग कमेटी, पूर्व अध्यक्ष द्वारा वसूला जा रही था किराया, अब एफआईआर दर्ज

Wed, 08 May 2024 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 08:40 PM IST
सार

उज्जैन स्थित एक वक्फ जायदाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब 4 साल पहले भंग की जा चुकी कमेटी के अध्यक्ष द्वारा यहां के किरायादारों से लगातार वसूली की जा रही है। मामले को लेकर अब वर्तमान अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Waqf case: Committee disbanded after four years, rent was being collected by former chairman, FIR registered
उज्जैन स्थित वक्फ जायदाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वक्फ मामलों से यह परंपरा चस्पा जैसी हो गई है, जो एक बार किसी कमेटी का मुतवल्ली (केयर टेकर) बनाया गया, वह कार्यकाल पूरा होने पर भी हटने को राजी नहीं होता। आर्थिक मामलों के चलते यह हालात बने हुए हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन स्थित एक वक्फ जायदाद के साथ भी हुआ। जहां करीब 4 साल पहले भंग की जा चुकी कमेटी के अध्यक्ष द्वारा यहां के किरायादारों से लगातार वसूली की जा रही है। मामले को लेकर अब वर्तमान अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामला उज्जैन स्थित वक्फ दरगाह मदार गेट का है। यह वक्फ संपत्ति शहर के बीच प्राइम लोकेशन पर है। इसमें बड़ी तादाद में कमर्शियल दुकानें आदि जुड़ी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक कमेटी को लेकर लगातार आर्थिक अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते वर्ष 2020 में इस कमेटी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में इस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में फैजान खान और उनकी टीम को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


लंबा चला चार्ज का मामला
मप्र वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ दरगाह मदार गेट की कमेटी में बदलाव करने के बाद भी निवृत्तमान अध्यक्ष रियाज खान ने लंबे समय तक नवागत अध्यक्ष फैजान खान को पदभार नहीं दिया। उन्होंने कई शिकायतों के साथ मामले को हाईकोर्ट में भी पहुंचा दिया। इस याचिका पर पिछले दिनों हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए रियाज खान की याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 साल से हो रही वसूली
वक्फ दरगाह मदार गेट की कमेटी के पुराने पदाधिकारी पद से हटाए जाने के बाद भी यहां की दुकानों से लगातार किराया वसूल कर रहे थे। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने यह शिकायत भी की है कि पूर्व पदाधिकारियों द्वारा दुकानदारों को लगातार धमकाया और डराया भी जाता है। इन सभी मामलों को लेकर नवागत अध्यक्ष फैजान खान ने थाना खारा कुंआ में शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी जांच का बाद पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष रियाज खान के खिलाफ भादवि की धारा 384 के तहत मामला दर्ज किया है।


इनका कहना है
वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए समय सीमा निर्धारित कर कमेटियां गठित की जाती हैं। यह अवधि समाप्त हो जाने पर निवृत्तमान कमेटी को स्वयं नए लोगों को पदभार सौंप देना चाहिए। साथ ही अपने अनुभव से नए लोगों को काम में सहयोग करना चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि प्रदेश की सैंकड़ों कमेटियां कार्यकाल पूरा होने के बाद विवादों और अदालती मामलों में उलझी हैं। जिससे वक्फ की आमदनी प्रभावित हो रही है और इससे होने वाले फायदे जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अन्य कामों के साथ इन हालातों को सुधारना हमारे कामों में शामिल है।
-डॉ सनव्वर पटेल, अध्यक्ष, मप्र वक्फ बोर्ड

(खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed