फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Vaccination update news: after vaccinated zoo worker faint in Indore eyesight BP doctors are doing treatment

इंदौर में वैक्सीन लगते ही जू कर्मचारी हुआ बेहोश, आंख की रोशनी हुई कम, डॉक्टर कर रहे इलाज

Sun, 14 Feb 2021 02:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 14 Feb 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Vaccination update news:  after vaccinated zoo worker faint in Indore eyesight BP doctors are doing treatment
COVID-19 Vaccine - फोटो : Agency (File Photo)

देश भर में कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच, मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार को कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद जू कर्मचारी के बेहाश होने का मामला सामने आया है। इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल में शनिवार को कोरोना का टीका लगवाने के बाद 60 वर्षीय जू कर्मचारी इम्तियाज खान बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) भी 200 के पार पहुंच गया। जब वह होश में आए, तो उन्होंने बताया कि उनकी एक आंख से कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

इम्तियाज खान को प्रारंभिक इलाज के बाद तुरंत ही एमवाय अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां खान को आईसीयू में रखा गया, जहां उनकी तबीयत अभी स्थिर बताई जा रही है। इलाज के कुछ देर बाद उन्हें उस आंख से दिखाई देना शुरू हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि खान को यह परेशान अचानक बीपी बढ़ने के कारण हुई है। डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित की 10 के करीब जांच कराई गई हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही ठोस कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


बेटे ने कहा, पिता को नहीं थी कोई बीमारी 
इम्तियाज के पुत्र अजीम ने आरोप लगाया है कि उनके पिता एकदम स्वस्थ्य थे, उन्हीं कोई परेशानी नहीं थी। जबकि डॉक्टर का कहना है कि उन्हें पहले से कुछ बीमारी जरूर रही होगी। जू के प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि इम्तियाज को बीपी और शुगर की समस्या थी। हो सकता है, उसके कारण यह स्थिति बनी हो। यादव ने बताया कि हम डॉक्टरों से संपर्क में हैं। एक आंख की रोशनी जाने की बात सामने आई है। उम्मीद है कि रविवार या सोमवार तक हालत में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगने के 26वें दिन हेल्थ वर्कर संक्रमित 

इससे पहले, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का टीका लगने के 26वें दिन एक स्वास्थ्य कर्मचारी के संक्रमित होने का मामला सामने आया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हेल्थ वर्कर को होम आईसोलेशन में रखा गया। प्रदेश में यह पहला मौका है, जब कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। 

दूसरा डोज लेने के दो हफ्ते बाद बनती है एंटीबॉडी 
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के 15 दिन बाद वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति में एंटीबाॅडी बनती है। ऑफिस में कार्यरत एक कर्मचारी की रिपोर्ट वैक्सीन का पहला टीका लगवाने के बाद कोविड पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed