फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Union Minister Shivraj Singh Chouhan Son Kunal Wedding Today Check VIP Guests to Attend marriage news in Hindi

Shivraj Singh: शिवराज के बेटे कुणाल की शादी आज, कई वीआईपी महमान होंगे शामिल, चौहान बोले- हमारे घर बेटी आ रही

Fri, 14 Feb 2025 12:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Feb 2025 12:10 PM IST
सार

Shivraj Singh Chouhan Son Wedding: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की आज भोपाल में शादी है। इस शादी उप राष्ट्रपति से लेकर केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इससे एक दिन पहले दिल्ली में कुणाल और रिद्धि के शादी समारोह का एक कार्यक्रम भी हुआ था।

विज्ञापन
Union Minister Shivraj Singh Chouhan Son Kunal Wedding Today Check VIP Guests to Attend marriage news in Hindi
आज है कुणाल और रिद्धि की शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shivraj Singh Chouhan Son Kunal Wedding Today: केंद्रीय मंत्री और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की आज शादी है। वे शुक्रवार 14 फरवरी को वेंलेंटाइन डे के दिन रिद्धि के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी भोपाल के फेमस बैंक्वेट हॉल 'The Vana Greens' में होगी। शादी का कार्यक्रम रात आठ बजे से शुरू होगा। इसके लिए बैंक्वेट हॉल को फूलों से सजाया गया है। इससे पहले गुरुवार को कुणाल और रिद्धि की शादी का एक कार्यक्रम हुआ था। जिसकी तस्वीर शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- रिद्धि हमारे घर में बहू नहीं, बेटी के रूप में आ रही है।  

विज्ञापन



विज्ञापन

Union Minister Shivraj Singh Chouhan Son Kunal Wedding Today Check VIP Guests to Attend marriage news in Hindi
कुणाल और रिद्धि। - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं कुणाल की होने वाली पत्नी?
कुणाल सिंह की होने वाली पत्नी रिद्धि जैन जाने मांने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती है। रिद्धि के पिता संदीप जैन भी बड़े डॉक्टर हैं। कुणाल और रिद्धि भोपाल में एक ही स्कूल में पढ़े हैं। कुणाल एग्रीक्ल्चर बिजनेस करते हैं।

Union Minister Shivraj Singh Chouhan Son Kunal Wedding Today Check VIP Guests to Attend marriage news in Hindi
मायरा की रश्म में शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला

शादी से पहले शिवराज ने क्या कहा?
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- आज हमारे घर में सौभाग्य का उदय हुआ है, कुणाल और रिद्धि की सगाई सानंद संपन्न हुई है। हमारे घर रिद्धि बहू बनकर नहीं, बेटी के रूप में आ रही है। माता-पिता होने के नाते, साधना और मैं इस शुभ अवसर पर आनंद और गर्व से भर गए हैं। कुणाल की बचपन की यादें आज एक-एक कर सामने आ रही हैं- शांत, सौम्य, सुशील, शिष्ट, शालीन और सुंदर होने के साथ-साथ कुणाल बचपन में बेहद चुलबुले भी थे। कुणाल और रिद्धि सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं। हमारी अनंत शुभकामनाएं कि वे दोनों एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं- न केवल अपने लिए, बल्कि औरों के लिए भी। यही सीख हमने हमेशा दी है और हमें विश्वास है कि कुणाल और रिद्धि इसी राह पर चलते रहेंगे। हमारी बेटी रिद्धि का हमारे परिवार में हार्दिक स्वागत है। ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed