फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Thugs changed ATM cards and withdrew Rs 65 thousand from accounts of a student and a man in Bhopal

Bhopal Crime: ATM कार्ड बदलकर ठगी का मामला; छात्रा और एक शख्स के खाते से निकाले 65 हजार रुपये

Fri, 13 Oct 2023 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Oct 2023 08:14 PM IST
सार

Bhopal: भोपाल में एटीएम से पैसे निकालने के दौरान दो अलग-अलग एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खातों से हजारों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Thugs changed ATM cards and withdrew Rs 65 thousand from accounts of a student and a man in Bhopal
ठगों ने एक छात्रा और एक शख्स से ठगे 65 हजार रुपये - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एटीएम कार्ड बदलकर एक छात्रा और एक शख्स के साथ ठगी करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अजीम मियां (40) जिंसी जहांगीराबाद में रहते हैं और निजी काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते सात अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह चर्च रोड जहांगीराबाद स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे थे। जब वह पैसे निकाल रहे थे, तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और एटीएम में घुसकर उनके पीछे खड़े हो गए। अजीम एटीएम में अपना कार्ड लगाकर पिन डालकर रुपये निकलने का इंतजार करने लगे, लेकिन रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया कि इसी बीच पीछे खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और बताया कि एटीएम में खराबी है, इसलिए रुपये नहीं निकलेंगे। अजीम कार्ड लेकर दूसरे एटीएम पर पहुंचे तो वहां उनका पिन नंबर गलत बताने लगा। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर चार बार में कुल 39 हजार 300 रुपये निकलने का मैसेज मिला। जब उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो पता चला कि वह उनका कार्ड नहीं था। उसके बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुवार को अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। एक दिन पहले बुधवार को अशोका गार्डन इलाके में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा आकांक्षा सिंह का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 25 हजार सात सौ रुपये निकाल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed