फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Three children drowned in Bhopal Halali river two died relatives covered the bodies of children with salt

अंधविश्वास: भोपाल की हलाली नदी में तीन बच्चे डूबे, दो की मौत, परिजनों ने नमक से ढक दिए बच्चों के शव!

Wed, 22 Sep 2021 01:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Sep 2021 01:40 AM IST
सार

घटनाक्रम में परिजनों का अंधविश्वास भी सामने आया है। दो बच्चों को संजीवनी अस्पताल ने जब मृत घोषित कर दिया तो परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। वह अस्पताल के ही शव गृह में बच्चों के शव को नमक के ढेर में गाड़ कर जान फूंकने की कोशिश करते रहे।

विज्ञापन
Three children drowned in Bhopal Halali river two died relatives covered the bodies of children with salt
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल की हलाली नदी में तीन बच्चे डूब गए, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चे को बचा लिया गया। हादसा मंगलवार दोपहर को उस समय हुआ, जब तीनों बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे।

विज्ञापन


घटनाक्रम में परिजनों का अंधविश्वास भी सामने आया है। दो बच्चों को संजीवनी अस्पताल ने जब मृत घोषित कर दिया तो परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। वह अस्पताल के ही शव गृह में बच्चों के शव को नमक के ढेर में गाड़ कर जान फूंकने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन


दो घंटे तक बच्चों के शव नमक में ढके रहे

करीब दो घंटे तक बच्चों के शव नमक में ढके रहे। थोड़ी देर बाद पहुंची ईंटखेड़ी पुलिस ने परिजनों को समझाकर शवों को नमक से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों का हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। मरने वाले दोनों बच्चे ईंटखेड़ी के रहने वाले हैं। इनकी पहचान पर्व परिहार (9) और शरस माली (7) के रूप में हुई है। तीसरे बच्चे युवराज माली को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की कहानी, संजय की जुबानी
पर्व परिहार के चचेरे भाई संजय ने बताया कि दोपहर के करीब एक बजे रहे होंगे। मैं घर में था। इसी बीच मेरा छोटा भाई पर्व घर से करीब 300 मीटर दूर हलाली नदी के घाट पर गणेश विसर्जन देखने गया था। उसके साथ सरस और युवराज भी थे। मुझे किसी ने बताया कि एक लड़का नदी में डूब गया है। मैं तुरंत घर से भागा। अपने दो साथियों की मदद से युवराज नाम के लड़के को निकाल लिया। 

युवराज के परिजन उसे अस्पताल लेकर चले गए। हम लोग भी घर की तरफ जाने लगे। इसी बीच नदी के पास खड़ी छह-सात साल की बच्ची ने बताया कि तीन बच्चे डूबे हैं। हम लोगों को पहले बच्ची की बातों पर भरोसा नहीं हुआ। बाद में बच्ची ने डूबने वाली जगह बताई। हमलोगों ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब पांच मिनट बाद मेरे चचेरे भाई पर्व का शव मिला। इसके दो मिनट बाद सरस का शव मिला। मुझे जिंदगी भर अफसोस रहेगा कि भाई को नहीं बचा सका। पर्व इस साल पहली कक्षा में गया था।

पर्व सुबह अपने पिता के साथ घाट पर घूमने गया था। घाट से उसका घर करीब 300 मीटर दूर है। दोपहर में अपने भाई संजय के साथ खाना खाने के बाद वह खेलने की बात कहकर घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद वह मोहल्ले के रहने वाले साथियों के साथ नदी पर पहुंच गया। जहां, खेलते-खेलते नदी में गिर गए। बच्चों को लोगों ने पत्थर उछालते हुए देखा था।

 

युवराज बोला- हाथ पकड़कर खेलते समय गिरा

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि युवराज के बयान र्दज किए गए हैं। उसने बताया है कि हम तीनों दोस्त नदी के किनारे हाथ पकड़कर खेल रहे थे। तभी पैर फिसलने से हम तीनों दोस्त नदी में गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed