फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   There is a ruckus in the state regarding the Congress Kisan Nyay Yatra, Agriculture Minister called it an insu

Mp:कांग्रेस के किसान न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में घमासान,कृषि मंत्री ने बताया किसानों का अपमान, यात्रा शुरू

Tue, 10 Sep 2024 06:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Sep 2024 06:47 PM IST
सार

मंगलवार को मंदसौर से शुरू हुई कांग्रेस के किसान न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में बयानबाजी जारी है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने इसे किसानों का अपमान बताया है। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को किसान विरोधी कहा है।

विज्ञापन
There is a ruckus in the state regarding the Congress Kisan Nyay Yatra, Agriculture Minister called it an insu
किसान न्याय यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में युवा बेरोजगारों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों की परेशानियों को लेकर किसान न्याय यात्रा निकल रही है जिसे लेकर प्रदेश भर में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसानों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान खुशहाल है। किसानों को कोई परेशानी नहीं है। कांग्रेस जबरन मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। आजादी के बाद 50 साल तक केंद्र और राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही है आखिर उन्होंने किसानों के सम्मान के लिए क्या किया कांग्रेस के नेता यह बताएं।
विज्ञापन



बुजुर्ग नेताओं का अपमान कर रहे जीतू पटवारी
किसान न्याय यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की दूरी पर कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि जीतू पटवारी अपने पार्टी के बुजुर्ग नेताओं का अपमान कर रहे हैं, तो किसानों के साथ न्याय कैसे कर सकते हैं। जीतू पटवारी कांग्रेस में थर्ड फ्रंट बनाकर नेता बनना चाहते हैं लेकिन यह संभव नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा महाराष्ट्र में सोयाबीन फसल का एमएसपी बढ़ाए जाने के बयान पर कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन की एसपी बढ़ाने की बात कही है तो वह पूरे देश में लागू होगी। कंसाना ने कहा कि जीतू पटवारी कांग्रेस में थर्ड फ्रंट बनाकर नेता बनना चाहते हैं,  लेकिन यह संभव नहीं
विज्ञापन


मंदसौर से किसान न्याय यात्रा का शुभारंभ 
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने मंगलवार से किसान न्याय यात्रा प्रारंभ किया है। शुरुआत के लिए उसी मंदसौर शहर को चुना गया है, जहां पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय 6 जून 2017 को उग्र प्रदर्शन कर रहे किसानों में से पांच की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। तब कांग्रेस ने इस मुद्दे को खूब भुनाया था। यहां तक कि राहुल गांधी भी उस दौरान मंदसौर पहुंचे थे। ऐसे में इस बार मंदसौर से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यात्रा का शुभारंभ किया। 20 सितंबर के बाद यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश के हर जिला कलेक्टर कार्यालय को घेरेगी युवा कांग्रेस
मध्यप्रदेश मेंं 11 सितंबर संपूर्ण मप्र में सोयाबीन की फसल का उचित मूल्य न देने के संबंध में प्रदेश भर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को वो वादा याद दिलाएंगे। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा है की लागत और मूल्य आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सोयाबीन के लिए लागत,आयोग द्वारा कम आंकी जाती है। जबकि भारत में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश ही सोयाबीन उत्पादन के लिए सबसे बड़े राज्य हैं। मध्य प्रदेश की सरकार बजाय किसानों की आय दोगुना करने के उनके साथ सौतेला व्यवहार करती आ रही है। मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए प्रदेश के किसानों से भाजपा ने घोषणा पत्र में झूठ बोला कि चुनाव जीतने पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 और धान का 3100 प्रति कुंतल किया जाएगा।सरकार ने ऐसा ना कर किसानों को ठगा है और अपनी कथनी और करनी में कितना अंतर है उसका परिचय दिया है। अगर मुख्यमंत्री जी ज्ञापन के माध्यम से किसानों के बारे में संज्ञान नहीं लेते हैं तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन कर किसानों के समर्थन में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के  ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed