फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The Independence Fortnight program will run from 7 August to 14 August

Bhopal News: नई पीढ़ी जाने, जंग-ए-आजादी में उलेमाओं ने क्या कुर्बानी दी...राजधानी में चलेगी कार्यक्रम श्रृंखला

Tue, 06 Aug 2024 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

Bhopal News: देश की आजादी में हर धर्म, जाति, वर्ग और व्यक्ति ने अपनी भूमिका अदा की है। इस कड़ी में मौजूदा उलेमाओं ने भी आजादी की जंग में हिस्सा लिया और कुर्बानियां दी हैं। आज की पीढ़ी और आने वाली जनरेशन को इन किस्सों की जानकारी हो, इस मंशा के साथ राजधानी भोपाल में हर साल कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
 

विज्ञापन
The Independence Fortnight program will run from 7 August to 14 August
विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘आओ नफरत मिटाएं, जंग-ए-आजादी पखवाड़ा मनाएं’ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम श्रृंखला 7 अगस्त से कार्यक्रम प्रारंभ होकर 14 अगस्त तक चलेगा। विधायक आरिफ मसूद ने मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


जिसमें 5वीं से 12वीं के छात्र छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे एवं हिन्दुस्तान की आजादी में ‘‘उलामा की कुर्बानी’’ के विषय पर अपने विचार रखेंगे। मसूद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को समापन अवसर पर नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


सबकी कुर्बानी शामिल
आरिफ मसूद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जंग-ए-आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीद उलामा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम तारीख के पन्नों से सोची समझी साजिश के तहत हटाए जा रहे हैं। आने वाली नस्लों में मुसलमानों के लिए नफरत पैदा की जा रही है। इस नफरत को मिटाने के लिए और मुल्क में अमन और भाईचारा बनाए रखने के लिए आने वाली नस्लों को इस पखवाड़े के माध्यम से हमारी कोशिश है कि बच्चों में जंगे आजादी में शहीद हुए लाखों मुस्लिम धर्मगुरूओं ने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि आजादी के सुनहरे इतिहास को सबके सामने लाया जाए और इस आजादी की लड़ाई में मदरसों के तलबा और उलेमा ए दीन की कुर्बानियां को याद किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होंगे कार्यक्रम
7 अगस्त काजी कैम्प,रहीम मार्किट
08 अगस्त रेतघाट, कमलापार्क चौराहा
09 अगस्त शब्बन चौराहा जहांगीराबाद
10 अगस्त लक्ष्मी टॉकीज गेट के पास
11 अगस्त मस्जिद गौरियान बरखेड़ी
12 अगस्त छावनी पोस्ट ऑफिस 
13 अगस्त बुधवारा चारबत्ती चौराहा
14 अगस्त जिंसी धर्मकांटा पर समापन किया जाएगा और विभिन्न चौराहों पर भाग लेने वाले सभी फर्स्ट, सेकेण्ड और थर्ड आने वाले बच्चों सहित उन सभी भाग लेने वाले बच्चों को जिन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी है, उनको भी पुरस्कृत किया जाएगा।

भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed