फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The father who committed suicide after killing his daughter wrote a suicide note

Bhopal: ‘मेरी बीमार बेटी किसी पर बोझ बने’...हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले डॉक्टर का सुसाइड नोट; जानें

Tue, 04 Mar 2025 07:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Mar 2025 07:00 AM IST
सार

Bhopal: पुलिस ने पीएम के बाद शव बड़ी बेटी और दामाद को सौंप दिया था, जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया है। शर्मा एक सामाजिक संस्था से जुड़े थे, उस संस्था को भी दो लाख रुपए दान देनेे को वसीयत में लिखा है...आइये समझते हैं पूरा मामला। 

विज्ञापन
The father who committed suicide after killing his daughter wrote a suicide note
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोपाल के शक्ति नगर में रहने वाले बेटी की जहर देकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले 82 वर्षीय वृद्ध होम्योपैथी डॉक्टर हरिकिशन शर्मा की एक वसीयत भी सामने आई है। वसीयत में उन्होंने अपना मकान और बैंक में जमा राशि भोपाल में रहने वाली बड़ी बेटी और दामाद को देने को लिखा है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं नहीं चाहता था कि मेरी मानसिक बीमार बेटी किसी पर बोझ बने।

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपनी बेटी से कहता था कि वह शादी करके घर बसा ले, लेकिन वह शादी का नाम सुनते ही झल्ला जाती थी, बुरा बर्ताव करने लगती थी। मैं उसकी परवरिश करके थक चुका था। मेरी उम्र भी अधिक हो गई थी और बीमार भी रहता था। ऐसे में बेटी चित्रा शर्मा की की सेवा के साथ अपनी देखभाल मैं नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


मृतक ने लिखा कि मैं नहीं चाहता था कि मेरे जाने के बाद मेरी बेटी किसी पर बोझा बने, इसलिए यह कदम उठाया। पुलिस ने पीएम के बाद शव बड़ी बेटी और दामाद को सौंप दिया था, जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया है। शर्मा एक सामाजिक संस्था से जुड़े थे, उस संस्था को भी दो लाख रुपए दान देनेे को वसीयत में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब सुसाइड नोट और वसीयत की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने हरिकिशन शर्मा के घर से उनके हस्ताक्षर और उनकी लिखावट के कुछ पुराने दस्तावेज जब्त किए हैं, जिससे जांच में स्पष्ट हो सके कि सुसाइड नोट और वसीयत शर्मा ने ही लिखी है या किसी और ने।

 

चार पेज का मिला सुसाइड नोट
पुलिस को जांच में चार पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें यह पूरी बात लिखी है। नोट में असहनीय दर्द, हड्डियों की बीमारी और मानसिक बीमार बेटी को उनके मरने के बाद की चिंता स्पष्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं जो कुछ करने जा रहा हूं, अपनी मर्जी से और पूरे होशोहवास में करने जा रहा हूं। पुलिस का मानना है कि उन्होंने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ही यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed