फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Modi Greets Madhya Pradesh on 71st Foundation Day, Highlights Its Role in Building a Self-Reliant India

स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, बोले-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका

Sun, 01 Nov 2026 10:19 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 01 Nov 2026 10:19 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, पर्यटन और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ता प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

 

विज्ञापन
PM Modi Greets Madhya Pradesh on 71st Foundation Day, Highlights Its Role in Building a Self-Reliant India
सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्यप्रदेश विश्वविख्यात धरोहर स्थलों के कारण अपनी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाता है। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन के क्षेत्र में प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी स्थापना दिवस:  सीएम यादव बोले- गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कामना की कि स्थापना दिवस का यह विशेष अवसर राज्य के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मोनाली ठाकुर के सुरों से गूंजेगा राज्योत्सव, 71 बच्चों के सामूहिक वंदे मातरम से होगा समारोह का आगाज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed