फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   family's courage proved too much for the man's actions; his brother and sister-in-law beat him up

Bhopal News: मनचले को युवती के परिजनों ने सिखाया सबक, परेशान करने पर बीच सड़क पर की धुनाई; फिर पुलिस को सौंपा

Sun, 22 Feb 2026 11:55 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 11:55 AM IST
सार

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में एक युवक को परिजनों ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए छात्रा को लगातार परेशान कर रहा

विज्ञापन
family's courage proved too much for the man's actions; his brother and sister-in-law beat him up

विस्तार

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मनचले द्वारा 11वीं की छात्रा को परेशान करने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस बार अपराधी के हौसले पस्त करने के लिए छात्रा का परिवार ढाल बनकर खड़ा हो गया। लगातार पीछा करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी की छात्रा के भाई और भाभी ने सरेराह जमकर धुनाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता छोला मंदिर इलाके की निवासी है। आरोपी अनुराग दुबे, जो कि छात्रा का पूर्व परिचित है, पिछले काफी समय से उसे सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी न केवल जबरन बात करने का दबाव बनाता था, बल्कि छात्रा के स्कूल और कोचिंग जाते समय उसका पीछा भी करता था।
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से सिखाया सबक
लगातार बढ़ते दबाव से परेशान होकर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और पूरी बात अपने बड़े भाई और भाभी को बताई। जब आरोपी ने दोबारा मिलने का दबाव बनाया, तो भाई की सलाह पर छात्रा ने उसे एक निश्चित स्थान पर बुलाया। जैसे ही मनचला वहां पहुंचा, पहले से तैयार भाई और भाभी ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर खबर ली। बीच सड़क हुई इस पिटाई ने आसपास के लोगों का भी ध्यान खींचा, जिसके बाद आरोपी को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: नागदा को ‘गांव’ कहने पर अमिताभ बच्चन की बढ़ेंगी मुश्किलें, अदालत ने 9 अप्रैल तक पुलिस से मांगी रिपोर्ट

इस वजह से नहीं कराई एफआईआर
मनचले की प्रताड़ना के बावजूद पीड़िता के परिवार ने लोक-लाज या अन्य कारणों से औपचारिक एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। परिजनों के इस रुख के कारण पुलिस कड़ी धाराओं में मामला दर्ज नहीं कर सकी। छोला मंदिर पुलिस ने आरोपी अनुराग दुबे के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed