फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The announcement made for guest teachers is incomplete even after one year, strategy was made by holding a mee

Mp news: अतिथि शिक्षकों के लिए की गई घोषणा एक साल बाद भी अधूरी, भोपाल में बैठक कर बनाई रणनीति,घेरेंगे CM हाउस

Sun, 25 Aug 2024 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 25 Aug 2024 06:43 PM IST
सार

अतिथि शिक्षकों के लिए की गई घोषणा एक साल बाद भी अधूरी है। 3 सितंबर से सभी जिलों में रैली निकाल सरकार को वादा याद दिलाएंगे।अगर मांगे नहीं मानी तो 5 सितंबर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
The announcement made for guest teachers is incomplete even after one year, strategy was made by holding a mee
भोपाल में बैठक के बाद अतिथि शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव से पहले सभी संगठनों को अलग-अलग मुख्यमंत्री निवास भोपाल में बुलाकर उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था। इसी कड़ी में प्रदेश भर के स्कूलों में पढ़ने वाले अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाई और इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की थी। घोषणा को 2 सितंबर को 1 साल पूरे हो रहे हैं लेकिन अभी तक इन पर किसी प्रकार की कोई चर्चा होती नहीं दिख रही है। इसे लेकर प्रदेश भर के अतीत शिक्षक लामबंद हो गए हैं। रविवार को राजधानी भोपाल में अतिथि शिक्षकों के संगठन ने बैठक बुलाई और आगे की रणनीति तैयार की है। जिसमे तय किया गया है कि महापंचायत में हुई घोषणाओं को पूरा कराने और स्कूलों में जल्द से जल्द अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अतिथि शिक्षक प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे। 2 सितंबर को हर जिले में अतिथि शिक्षक रैली निकालने वाले हैं। वहीं 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पर सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में हुई बैठक
आंदोलन की रणनीति बनाने 25 अगस्त, रविवार को अतिथियों से जुड़े अलग अलग संगठन के पदाधिकारी भोपाल में एकजुट हुए। यहां 2 और 5 सितंबर के आंदोलन की रणनीति बनाई गई। अतिथियों ने कहा कि उनके लिये ये अब आर या पार की लड़ाई की तरह है। उनका शोषण बहुत हुआ, अब सरकार उनके बारे में क्या सोचती है ये स्पष्ट उन्हें करना ही होगा।
विज्ञापन




शिक्षक दिवस पर भोपाल में बड़ा प्रदर्शन
अतिथि शिक्षकों ने कहा कि यदि 4 सितंबर तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पर बड़ी संख्या में प्रदेशभर में अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे और यहां रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस घेरने के लिए कूच करेंगे।बता दें कि प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के अलग अलग संगठन चल रहे हैं। 5 सितंबर को राजधानी भोपाल में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने सभी अतिथि संगठन एक साथ आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिथि शिक्षकों की ये है मांगें

1. खाली पदों पर अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति के आदेश तत्काल जारी हों।
2. अनुभव-वरिष्ठता के आधार पर विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाए।
3. अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अतिथियों का पूरे एक साल का अनुबंध किया जाए।
4. शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण और हर साल 4 अंक या अधिकतम 20 अंक बोनस दिया जाए।
5. महीने की निश्चित तारीख को अतिथि शिक्षकों को मानदेय देने का आदेश जारी किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed