{"_id":"689626f4187b78a270005095","slug":"swadeshi-campaign-will-lead-to-a-better-tomorrow-cm-inaugurated-and-performed-bhoomi-pujan-of-industrial-unit-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी अभियान से होगा बेहतर कल: CM ने रायसेन में 416 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी अभियान से होगा बेहतर कल: CM ने रायसेन में 416 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Fri, 08 Aug 2025 10:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के तामोट में 416 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान के जरिए प्रदेश में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और युवाओं को हजारों नए रोजगार मिलेंगे। ये निवेश प्रदेश की आर्थिक तरक्की और ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के ग्राम तामोट में शुक्रवार को 416 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान के माध्यम से हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत और बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। रायसेन में हो रहे इस औद्योगिक निवेश से न केवल प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, बल्कि हजारों युवाओं को स्थाई रोजगार भी मिलेगा। इस औद्योगिक क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की लागत से छह इकाइयों का भूमिपूजन किया गया, जो 12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हैं। साथ ही 116 करोड़ रुपये की लागत वाली छह इकाइयों का लोकार्पण भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्पों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। स्वदेशी अभियान के तहत प्रदेश की स्थानीय संसाधनों और प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल में 12 अगस्त से मनाएंगे जश्ने आजादी पखवाड़ा, आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीदों पर होगी चर्चा
प्रदेश सरकार छोटे उद्योगों को भी प्रोत्साहित कर रही
डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में निरंतर औद्योगिक निवेश हो रहा है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि आगामी 10 अगस्त को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीईएमएल रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे, जो मध्य भारत में ट्रेन कोच निर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके अलावा 25 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी धार में पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्टार्टअप और छोटे उद्योगों को भी प्रोत्साहित कर रही है। टेक्सटाइल उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश में जल्द ही एयर कार्गो सुविधा भी शुरू होगी। इसके साथ ही प्रदेश का रोड नेटवर्क भी पहले से बेहतर हुआ है। रोजगारपरक उद्योगों पर प्रति श्रमिक 5000 रुपये का अनुदान भी उद्योगपतियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: प्रसून जोशी-संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, संस्कृति विभाग ने राष्ट्रीय सम्मान घोषित किए
अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को 15 लाख का अनुदान
एविएशन कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रदेश की नई नीतियों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रति फ्लाइट 15 लाख रुपये का अनुदान देने का प्रावधान है। प्रदेश सरकार ने गरीब, जरूरतमंद और श्रमिकों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू की है। इसके अलावा सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP News: सिंधिया बोले-जिस कांग्रेस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका,वह वोट चोरी का आरोप लगा रही
इन इकाईयों का भूमिपूजन किया
औद्योगिक क्षेत्र में आज हुई भूमि पूजन एवं लोकार्पण के तहत जेबीएम ऑटो, बालाजी रोटोमैक, पोलीहोज इंडिया, बालाजी माइक्रो प्रिसीजन, ओम टेलिकॉम लॉजिस्टिक्स और भंवरदीप कॉपर स्ट्रीप्स जैसी छह इकाइयों का भूमिपूजन किया गया। वहीं टेकफेब इंडिया, मेजेस्टिक बासमती राइस, धाकड़ इंजीनियरिंग सर्विस, वीयरटेक इंजीनियर्स, इसान इंडस्ट्रीज और कनेक्ट वाइड की छह इकाइयों का लोकार्पण हुआ।
ये भी पढ़ें- MP News: 28 हजार बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ की राहत राशि दी, CM बोले-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ
वॉटर बॉटल्स बनाने का प्लांट स्थापित होगा
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विनप्रो रिसाइकल्स, चोईथराम फूड्स और बिलीफ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी सौंपे। विनप्रो रिसाइकल्स के एमडी विनय अग्रवाल ने बताया कि वे 125 करोड़ रुपये का निवेश कर प्लास्टिक से बनी वॉटर बॉटल्स बनाने का प्लांट स्थापित करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार के सहयोग की सराहना की और कहा कि केवल 24 घंटे में उन्हें 17 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई।
ये भी पढ़ें- क्या कसम टूट गई? दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर मंच पर ले गए सिंधिया, ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने खाई थी ये कसम
जेबीएम मार्च 2026 तक रायसेन में उत्पाद शुरू करेंगी
भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि मध्यप्रदेश भी तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश की औद्योगिक क्षेत्रीय गतिविधियां बढ़ रही हैं और मेट्रो शहर बनने के बाद रायसेन के औबेदुल्लागंज और गौहरगंज इलाकों को भी इसका लाभ मिलेगा। जेबीएम ऑटो के प्रेसिडेंट विनय महेश्वरी ने बताया कि उनकी कंपनी इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण में भी सक्रिय है। इंदौर में दो निर्माण इकाइयां हैं और मार्च 2026 तक रायसेन में भी उत्पादन शुरू होगा, जिससे लगभग 400 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और एमपीआईडीसी का आभार व्यक्त किया।