फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Students will visit sports infrastructure, Sports Infrastructure Visit Program started

MP NEWS : विद्यार्थी करेंगे खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का भ्रमण, स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम शुरू

Mon, 29 Jul 2024 07:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:00 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग की पहल पर स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम शुरू किया गया है। प्रदेश के शासकीय व निजी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का भ्रमण करवाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Students will visit sports infrastructure, Sports Infrastructure Visit Program started
मंत्री विश्वास सरंग बच्चों के साथ चर्चा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश में खेल  विभाग अब स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम की शुरुआत करेगा। प्रदेश में पहली बार शासकीय व निजी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का भ्रमण करवाया जाएगा। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए इस प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। स्कूल और कॉलेज के बच्चों को स्टेडियम समेत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का भ्रमण कराएंगे। खेल मंत्री सारंग सोमवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की और उन्हें स्टेडियम दिखाया। मंत्री करीब एक घंटा स्टेडियम में रुके। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और संसाधनों के बारे में जाना। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की पहल पर तात्या टोपे खेल स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं से छठवीं से नवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चे अवगत हुए। गत दिनों मंत्री सारंग ने स्कूल और कॉलेज के बच्चों को खेलों के प्रति आकर्षित करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसके तहत कटारा हिल्स स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के बच्चों ने भ्रमण किया।

स्कूली बच्चों से की चर्चा, बच्चें हुए रोमांचित
मंत्री श्सारंग ने स्कूली बच्चों से चर्चा कर खेलों से जुड़ने की बात कही। उन्होंने बच्चों से खेल से संबंधित कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने उत्साह पूर्वक जवाब दिया। मंत्री  सारंग से मिलकर स्कूल ही बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। बच्चों ने स्टेडियम में विभिन्न खेलों की उपलब्ध सुविधाओं को जिज्ञासा पूर्ण देखा और काफी रोमांचित हुए। मंत्री सारंग के साथ बच्चों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन


युवा होंगे खेल के प्रति आकर्षित
मंत्री सारंग में कहा कि दो आयमों पर काम किया जा रहा है। एक खिलाड़ी उत्कृष्ट खिलाड़ी बनें, वें इंटरनेशनल और नेशनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और उसके साथ-साथ युवा एवं बच्चे खिलाड़ी भी बने। युवा खेल के प्रति जागरूक हो। स्कूल और कॉलेज के बच्चे खेल मैदान से जुड़े। इसलिए जरूरी है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हमारे सभी स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर को देखें। खिलाड़ियों एवं कोचों से मिले। इसलिए यह नए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसमें हम युवाओं को खेल के मैदान के प्रति आकर्षित करने एवं जुड़ने के लिये अलग-अलग स्कूल एवं कॉलेज के टूर प्रोग्राम स्टेडियम में स्पोर्टस के इंफ्रास्ट्रक्चर में आयोजित कर रहे हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति और आकर्षण पैदा हो सके, इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिरूचि अनुसार कर सकेंगे खेल का चुनाव
मंत्री सरंग की पहल पर पहली बार शासकीय एवं निजी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश में खेल सुविधाओं से अवगत करवाने के लिए यह भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है। युवा और बच्चे इन खेल सुविधाओं के प्रति आकर्षित होकर अपनी अभिरुचि अनुसार खेल का चुनाव कर सकेंगे।
मिलेगा अनुभव का लाभ। सारंग ने स्पोर्ट्स कोच से भी स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में जाना और उन्हें बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में आप भी जाने और बच्चों को भी गाइड कर सकें इसीलिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। इससे उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उपलब्ध कोच के अनुभवों का लाभ आपको भी मिल सकेगा।

मंत्री  सारंग ने दिये थे निर्देश
 मंत्री  सारंग ने विगत बैठक में निर्देश दिए थे कि खेल विभाग खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण देकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने के काम के साथ-साथ युवाओं को खेल मैदानों की ओर आकर्षित करने का काम भी करें। मध्य प्रदेश में उपलब्ध खेल सुविधाएं एवं अकादमियों से मध्य प्रदेश के बच्चे अवगत हो, इस उद्देश्य से स्कूलों के बच्चों के लिए समय निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे। इस मौके पर खेल संचालक  रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बीएस यादव, स्कूल प्राचार्य सोनिया राय सिंह, श्रद्धा आनंद तिवारी सहित स्कूल के स्पोर्ट्स कोच भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed