फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Strong system is causing heavy rainfall in the state, flood situation in many districts, heavy rain alert

MP WEATHER : स्ट्रांग सिस्टम से प्रदेश में हो रही बारिश, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति, भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 24 Jul 2024 09:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 24 Jul 2024 09:29 PM IST
सार

स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है जिसके चलते राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। बुधवार को 24 जिलों में बारिश हुई, मौसम विभाग में प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है

विज्ञापन
Strong system is causing heavy rainfall in the state, flood situation in many districts, heavy rain alert
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस समय मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जिसके चलते राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। बुधवार को 24 जिलों में बारिश हुई। सागर, टीकमगढ़, बीना समेत कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। टीकमगढ़ में 3.5 इंच, रीवा में 2.4 इंच और उमरिया में डेढ़ इंच बारिश हुई। सागर के बंडा स्थित पगरा डैम के 11 में से 5 गेट खोले गए। बीना के बिल्धव गांव में लोगों को घरों की छताें से रेस्क्यू किया गया। वहीं, दतिया के सनकुआ धाम पर एक युवक सिंध नदी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन


सामान्य जनजीवन पर  पड़ रहा असर 
प्रदेश में भारी बारिश के कारण अनेक जिलों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। इससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। जोरदार बारिश से जहां नदियों के साथ बांधों का जल स्तर बढ़ गया है, वहीं निचले इलाकों में भी पानी भरने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। आगामी दिनों में मप्र में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। ग्वालियर और चंबल अंचल में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

 
जाने प्रदेश में क्यों हो रही लगातार बारिश 
मध्य प्रदेश में अब तक 13.8 इंच औसत बारिश हुई, जो गत वर्षों की अपेक्षा 2% कम है। साथ ही सीजन की महज 38% बारिश है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर से चक्रवाती संचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के चलते 25 से ज्यादा जिलों में रेड-ऑरेंज और येलो जारी किया गया है।वही एक दर्जन जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इधर, लगातार हो रही बारिश के चलते इंदिरा सागर, बरगी, तिगरा और तवा बांधों के डैमों के गेट खोल दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार ग्वालियर,एपी, भिंड, दतिया,रतनगढ़, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना टीआर, सतना चित्रकूट और मैहर में होने की संभावना है, साथ ही श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। ओरछा, राजगढ़, शिवपुरी कूनो एनपी, अशोकनगर, सागर, दमोह, नरसिंगपुर, विदिशा उदयगिरि, रायसेन  सांची भीमबेटका, गुना, रीवा, मऊगंज, जबलपुर भेड़ाघाट एपी, बालाघाट, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया  बांधवगढ़ और शहडोल के साथ-साथ भोपाल बैरागढ़ एपी, अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला कान्हा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, बैतूल, हरदा, खंडवा ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, खरगोन  महेश्वर में बिजली के साथ हल्की आंधी के आसार है। आगर, शाजापुर, सीहोर, देवास, इंदौर आंध्र प्रदेश, उज्जैन महाकालेश्वर, बड़वानी, मंदसौर, रतलाम और नीमच बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed