फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Strong system caused rain in 7 districts of the state, humidity caused trouble in many districts, alert issued

Weather: स्ट्रांग सिस्टम से प्रदेश के 7 जिलों में हुई बारिश, कई जिले में उमस ने किया परेशान,आगे भी अलर्ट जारी

Tue, 03 Sep 2024 08:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 03 Sep 2024 08:42 PM IST
सार

मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं कई जिलों में धूप खिली रही और उमस नें लोगों को परेशान किया। प्रदेश के कई जिलों में कल भी बारिश दौर बना रहेगा।

विज्ञापन
Strong system caused rain in 7 districts of the state, humidity caused trouble in many districts, alert issued
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है वहीं कई जिलों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला जहां नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, छतरपुर में तेज बारिश हुई। वही विंध्य क्षेत्र के रीवा, सतना समेत कई जिलों में दिनभर धूप खिली रही और उमस से लोग परेशान होते हैं। इधर भोपाल में भी कभी धूप निकली तो कभी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 2 दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़े को देखे तो प्रदेश में अब तक 35 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन के कोटे की 94 प्रतिशत तक है। 2.3 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा पार हो जाएगा। 
विज्ञापन


जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश के रतलाम, उज्जैन महाकालेश्वर, झाबुआ, मंदसौर, हरदा, खंडवा ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, इंदौर, धार मांडू, अलीराजपुर, अशोकनगर, भिंड में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। बड़वानी, खरगोन महेश्वर, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, राजगढ़, गुना, विदिशा, भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा, श्योपुर में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्वालियर, दतिया रतनगढ़, निवाड़ी ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, रीवा, सिंगरौली, दमोह, कटनी, पन्ना में भी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


रायसेन, छिंदवाड़ा से गुजर रही है मानसून ट्रफ
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि अभी तीव्र निम्न दाब क्षेत्र एक्टिव है। मानसून ट्रफ प्रदेश के रायसेन, छिंदवाड़ा से गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। अगले 2 दिन यह सिस्टम एक्टिव रहेगा। उन्होंने ने बताया कि 5 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया यानी निम्न दाब क्षेत्र एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 2-3 दिन में प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इस बार सितंबर की शुरुआत बारिश के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed