फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Six bones found together in Bhopal six month old innocent also died in hospital

Bhopal News: राजधानी में एक साथ निकली छह अस्थियां, मासूम ने भी अस्पताल में तोड़ा दम, पूरा क्षेत्र गमगीन

Sat, 11 May 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 May 2024 07:07 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में एक दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल बच्चे ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। छह लोगों की एक साथ अस्थियां निकली गई।

विज्ञापन
Six bones found together in Bhopal six month old innocent also died in hospital
एक साथ निकली छह अस्थियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के पास सलकनपुर माता मंदिर में अक्षय तृतीया के पर्व पर बच्चे का मुंडन करने गए एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद शनिवार दोपहर को छोला विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को जहां परिवार के पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, हादसे में घायल छह महीने के बच्चे की भी शनिवार को मौत हो गई। अभी तक ड्राइवर समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


राजधानी के चौक से नगर में जब एक ही परिवार के छह लोगों को एक साथ शव यात्रा निकाली गई तो चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद सभी लोगों के आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे। पूरा माहौल गमगीन हो गया था। हादसे में घायल मोनिका पांडेय एंबुलेंस से शमशान घाट पहुंची और पिता के अंतिम दर्शन किए। क्षेत्र में पूरी तरह से मातम पसरा हुआ है। हर शख्स गमगीन है। कॉलाेनी वासी और रिश्तेदार तक सदमे में हैं।
विज्ञापन


मासूम ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
दुर्घटना के बाद नर्मदापुरम से मौके पर पहुंची एंबुलेंस से नौ घायलों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें छह महीने का व्योम पांडे भी था, जिसका मुंडन हुआ था। उसके पिता मोहित और अन्य रिश्तेदार चुग्गी बाई, शिखा, ज्योति, भरत, पुष्पलता, अपर्णा, उषा को जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से पुष्पलता, अपर्णा और उषा ने दम तोड़ दिया। वहीं, दोपहर तीन बजे व्योम की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। व्योम को वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इन लोगों की हो चुकी है मौत
शारदा प्रसाद पांडेय (72), अपर्णा पांडेय (60) पत्नी शारदा प्रसाद, राजेंद्र पांडेय (70), उषा पांडेय पत्नी राजेंद्र, व्योम (6 माह) पिता मोहित, रिश्तेदार पुष्पलता अवस्थी (85)और ड्राइवर लक्ष्मी नारायण चौकसे।

यह है पूरा मामला
शुक्रवार को देवी धाम सलकनपुर से छह महीने के बच्चे का मुंडन और तुलादान कराकर लौट रहे भोपाल के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भैरव घाटी पर हुए हादसे में दादा-दादी समेत परिवार के छह लोगों और ड्राइवर की मौत हो गई, पांच लोग घायल हैं।


भोपाल में डीआईजी बंगला इलाके के चौकसे नगर के रहने वाले राजेंद्र पांडेय (75) का परिवार आइसक्रीम कारोबारी है। शुक्रवार को उनके छह महीने के पोते व्योम का मुंडन कराने के लिए परिवार के 10 लोग टवेरा कार से सलकनपुर गए थे। शुक्रवार शाम 6.20 बजे भैरव घाटी पर कार रेलिंग की दीवार से टकराकर पलट गई। टवेरा में पीछे बैठे बच्चे के पिता मोहित पांडेय ने बताया कि ड्राइवर घाटी के मोड़ पर गाड़ी मोड़ नहीं पाया। गाड़ी सीधे रेलिंग की दीवार से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed