{"_id":"5ff39de98ebc3e3eb64800b5","slug":"shivraj-singh-chauhan-said-mining-will-not-stop-in-panna-diamond-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना की हीरा खदान में नहीं बंद होगा खनन: शिवराज सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना की हीरा खदान में नहीं बंद होगा खनन: शिवराज सिंह चौहान
Tue, 05 Jan 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 05 Jan 2021 04:29 AM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Twitter
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की पन्ना स्थित हीरे की खान से खनन बंद नहीं होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पूरे एशिया में हीरे की इकलौती खदान के बंद होने से लोग काफी चिंतित हो गए थे।
विज्ञापन
चौहान ने बैठक में आश्वासन दिया कि खनन जारी रखने के लिए सरकार सभी पहलुओं पर संज्ञान लेगी और हर संभव मदद करेगी। खजुराहो से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पन्ना के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी। मंत्रियों ने सीएम को बताया कि इस खदान से कई लोगों को रोजगार मिलता है। इसे बंद करने से लोगों पर आजीविका का संकट आएगा।
विज्ञापन
