फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Scindia vs KP Yadav: KP Yadav is not joining Congress, put an end to speculations, said - I am a member of Mod

Scindia vs KP Yadav: कांग्रेस में नहीं जा रहे केपी यादव, अटकलों को दिया विराम, बोले- मैं मोदी परिवार का सदस्य

Thu, 07 Mar 2024 03:37 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Thu, 07 Mar 2024 03:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की गुना संसदीय सीट से सांसद केपी यादव ने अमर उजाला से खास बातचीत में उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसमें उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा कि वह मोदी परिवार के सदस्य हैं। पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

विज्ञापन
Scindia vs KP Yadav: KP Yadav is not joining Congress, put an end to speculations, said - I am a member of Mod
ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिकट कटने के बाद गुना सांसद केपी यादव विचलित नहीं हैं। न ही वे पार्टी से नाराज हैं। कांग्रेस को उम्मीद थी कि गुना में एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को केपी यादव चुनौती देंगे और इस बार कांग्रेस की झोली में सीट डालेंगे। ऐसा हुआ नहीं। यादव ने साफ कर दिया कि वह मोदी परिवार के सदस्य हैं और पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव का टिकट कट गया है। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। इस बार सिंधिया को टिकट दिया गया है और यादव को नहीं। इससे कयास लग रहे हैं कि यादव पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि, एक दिन पहले सिंधिया और यादव एक मंच पर दिखे थे। अमर उजाला ने यादव से खास बातचीत की। उनका मन टटोलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात में कुछ भी सच नहीं है। दरअसल, इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी संकेत दे चुके हैं कि केपी यादव को कांग्रेस से टिकट दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


? केपी यादव की मेहनत में क्या कमी रह गई, जो इस बार टिकट कट गया? 
केपी यादव: मध्य प्रदेश में आठ करोड़ लोग हैं। भाजपा में करोड़ों कार्यकर्ता हैं। भाजपा से 29 लोगों को टिकट मिल सकता है। मेरे क्षेत्र से सिर्फ एक को ही टिकट मिलना था। पिछली बार पार्टी ने कार्यकर्ता के रूप में मुझे टिकट दिया था। इस बार किसी दूसरे कार्यकर्ता को मिला है। हम सब कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करते हैं। 
विज्ञापन


? आपके कांग्रेस में जाने की भी अटकलें लग रही हैं।  
केपी यादवः इसमें कुछ भी सच नहीं है। यह सब फालतू की अटकलें हैं। मैं अपनी पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। पार्टी के लिए काम करूंगा।

? आपकी और सिंधिया जी के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। 
केपी यादवः देखिए, भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह बड़ा मिशन है। हम सभी कार्यकर्ताओं का कुछ न कुछ लक्ष्य है। इसमें कई लोगों की एक-दूसरे से बनती है या नहीं बनती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सभी अपने मिशन के लिए काम करते हैं। अपने क्षेत्र और जनता के लिए काम करते हैं। इसका अवसर पार्टी में रहकर सभी को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


? अभी हाल ही में पासपोर्ट केंद्र के उद्घाटन की सिंधिया जी तैयारी करते रहे और आप उद्घाटन कर आए। 
केपी यादवः यह सब बात झूठ है। मैं निरीक्षण करने गया था। हमारी हिंदू संस्कृति में मान्यता है कि कोई भी काम शुरू करें तो उससे पहले पूजा करें। वहां पर 700 पासपोर्ट बन चुके थे। मुझे बताया गया कि पूजा-पाठ नहीं हुई है। मैंने पंडित जी को बुलाकर पूजा-पाठ कराई। 
 
? क्या आप ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांगेंगे? 
केपी यादवः मैं कल (बुधवार को) भी कार्यक्रम में उनके साथ था। पहले भी कई कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहा हूं। मैं अपनी पार्टी के लिए जनता से वोट मांगूगा। मैं मोदी परिवार का सदस्य हूं।  


? क्या अब केपी यादव भविष्य में किसी बड़ी भूमिका में दिखेंगे?
केपी यादवः मैं यादव समाज से आता हूं। यदुवंशी भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कर्म को प्रधान बताया है। कर्म करते रहे, आपके कर्म का फल आपको मिलेगा। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। हमारा लक्ष्य और मिशन तय है। 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed