फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sangh chief Mohan Bhagwat will come to Bhopal

MP News: संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे भोपाल, 3 दिवसीय दौरे में होगा कई मुद्दों पर मंथन

Wed, 29 May 2024 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 May 2024 02:12 PM IST
सार

MP News: राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत 3 दिवसीय दौरे पर भोपाल आएंगे। इस दौरान वे कई राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन करेंगे। डॉ भागवत अपनी इस यात्रा के दौरान प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर कई मुद्दों की रणनीति भी तय करने वाले हैं।
 

विज्ञापन
Sangh chief Mohan Bhagwat will come to Bhopal
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ मोहन भागवत के इस दौरे को देश की आगामी सियासत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे इस दौरान देश में घटती हिंदू आबादी पर विशेष मंथन करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के दिग्गज नेता भी मौजूद रहने वाले हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस 3 दिवसीय मंथन कार्यक्रम के बीच वन नेशन, वन इलेक्शन पर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि 4 जून को घोषित होने वाले परिणाम के बाद देश में भाजपा की सरकार स्थापित होने की प्रबल संभावना हैं। जिसके बाद जून माह में वजूद में आने वाली केंद्र सरकार अपनी प्राथमिकता में शामिल कर वन नेशन, वन इलेक्शन को हरी झंडी दे सकती है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि डॉ मोहन भागवत की भोपाल यात्रा के दौरान सीएए पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। गोरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ भागवत ने प्रदेश में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई थी। चुनावों के पूरा होने के बाद उनकी यह विशेष यात्रा मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed