{"_id":"66c19c63bf3ffc440a0a7e9b","slug":"road-blocked-at-awadhpuri-intersection-in-bhopal-over-mistreatment-of-hindus-in-bangladesh-rally-held-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal : बांग्लादेश में हिंदुओं से दुर्व्यवहार को लेकर भोपाल के अवधपुरी चौराहे में रोड किया जाम, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal : बांग्लादेश में हिंदुओं से दुर्व्यवहार को लेकर भोपाल के अवधपुरी चौराहे में रोड किया जाम, निकाली रैली
Sun, 18 Aug 2024 12:36 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:36 PM IST
सार
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर राजधानी भोपाल के अवधपुरी चौराहे में हिंदू संगठन ने रोड जाम किया और विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। इस दौरान सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और प्रदर्शन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
भोपाल में प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं से देश भर में हिंदू संगठन आक्रोषित हो गए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल बांग्लादेश में हिंदू सनातन संस्कृति एवं मंदिरों में तोड़फोड़ एवं हिंदू माता बहनों और हिंदू समुदाय के लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है इसको लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा में अवधपुरी तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों संगठनों ने भाग लिया।
2 घंटे तक बंद रही सभी दुकानें
अवधपुरी परिक्षेत्र जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष समाज सेवी रमन तिवारी एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार बाथम ने कहा कि देश के हम सबके आदरणीय प्रधानमंत्री को संपूर्ण मामले में हस्तक्षेप करके उचित कार्यवाही करनी चाहिए प्रदर्शन को संपूर्ण रूप से सफल बनाने में व्यापारी संघ ने सहयोग किया और अपने-अपने प्रतिष्ठान दुकान सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अवधपुरी में बंद रखें इस प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभाने वाले सामाजिक संगठन अवधपुरी परिक्षेत्र जन कल्याण महासमिति अवधपुरी व्यापारी संघ अवधपुरी रहवासी सोसायटियां अवधश्री सेवा संस्थान अवधपुरी युवा वाहिनी सहित सभी संगठनों ने एकजुट होकर संपूर्ण अवधपुरी में विशाल रैली निकाली एवं प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दिखाया। इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार बाथम एवं ललित शर्मा , महासमिति के संरक्षक सोहन सिंह , भगवान सिंह परमार एवं कमलेश खरे , चितरंजन श्रीवास्तव, रमा शंकर द्विवेदी मयंक तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं और पूरे अवधपुरी क्षेत्र के रखवासी बंधु उपस्थित रहे।