फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Road accident in Bhopal young man died in collision between two bikes

MP News: भोपाल में सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 25 Mar 2025 11:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Mar 2025 11:17 PM IST
सार

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Road accident in Bhopal young man died in collision between two bikes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायल की तबीयत में सुधार होने के बाद बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद हादसे के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पत्नी के खौफ में पति, कमरा बंद कर मारे चाटें, बचाने के लिए मां को बुलाता रहा युवक, की थी लव मैरिज
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सुनील रजक ग्राम कल्याणपुर थाना सूखी सेवनिया में रहता था और प्रायवेट काम करता था। बीते रविवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी मोटर सायकिल से घर लौट रहा था। बायपास चौराहा पहुंचते ही भोपाल-विदिशा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुनील ने दम तोड़ दिया। हादसे में संदीप विश्वकर्मा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जो बैरसिया का रहने वाला बताया गया है। घटना के समय वह कहां जा रहा था, इसकी जानकरी बयान होने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वीडिया भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed