फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ratan Tata: 'Ratan Tata's departure is a big loss for the world industry', state leaders expressed condolences

Ratan Tata: 'रतन टाटा का जाना विश्व उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति', सीएम सहित प्रदेश के नेताओं ने जताई संवेदना

Thu, 10 Oct 2024 01:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 01:07 PM IST
सार

टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रदेश के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

विज्ञापन
Ratan Tata: 'Ratan Tata's departure is a big loss for the world industry', state leaders expressed condolences
प्रदेश के नेताओं ने रतन टाटा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए हैं। - फोटो : instagram/ratantata

विस्तार

टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन के बाद आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता  के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है। उनके जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में एक रिक्तता सदैव रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देंवे, साथ ही शोकाकुल हर व्यक्ति को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। 
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा कि आज मां भारती ने रतन टाटा जी के रूप में अपना एक महान सपूत खो दिया है। इस दु:खद समाचार से हृदय द्रवित है, मन उदास है। रतन जी देश के 'रत्न' थे। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वह देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रहे और समाज में बेहतर बदलाव के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। वह सदैव हमारी यादों में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा कि देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी पद्म विभूषण श्री रतन टाटा के निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं। अपनी औद्योगिक दक्षता से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। उनके निधन से देश ने एक प्रतिबद्ध औद्योगिक नेतृत्व खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिखा कि टाटा परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। श्री रतन टाटा से मिलने का सौभाग्य मिला और हमारी मुलाकात की बहुत अच्छी यादें हैं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा कि प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देशभक्त व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी का दुःखद निधन उद्योग जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। विभिन्न सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि महान उद्योगपति और भारत के विकास में अभूतपूर्व योगदान देने वाले रतन टाटा जी के निधन से पूरा देश शोकाकुल है। रतन जी ने अनगिनत लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। ईश्वर इस महान आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed