फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rashmi Bhatia U-Turns on Allegations Against MP Minister Nagar Singh Chauhan, Issues Video Clarification

मध्यप्रदेश:  मंत्री नागर सिंह चौहान पर आरोप लगाने वाली रश्मि भाटिया का यू-टर्न, वीडियो जारी कर दी सफाई

Fri, 30 Oct 2026 03:39 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

मंत्री नागर सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाने वाली रश्मि भाटिया ने अब नया वीडियो जारी कर अपने पुराने आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पहले वीडियो और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र तनाव और परेशानी में बनाया था। नागर सिंह चौहान और उनके परिवार से उनके अच्छे संबंध हैं।

 

विज्ञापन
Rashmi Bhatia U-Turns on Allegations Against MP Minister Nagar Singh Chauhan, Issues Video Clarification
रश्मि भाटिया और मंत्री नागर सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाने वाली रश्मि भाटिया ने अब अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर पूरे मामले में सफाई दी है। रश्मि ने स्वीकार किया कि पहले वायरल हुआ वीडियो और मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र उन्होंने ही तैयार किया था, लेकिन उस समय वह मानसिक तनाव और फ्रस्ट्रेशन में थीं। उन्होंने कहा कि नागर सिंह चौहान और उनके परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और उनका मंत्री को बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था। रश्मि ने वीडियो में कहा कि जब वह परेशान थीं, तब उनसे वह वीडियो बन गया। हालांकि, वीडियो वायरल कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी आग्रह किया कि उनके इस नए बयान को स्वीकार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागर सिंह चौहान के साथ उनके संबंध सामान्य और अच्छे हैं। अनीता से भी उनके अच्छे रिश्ते हैं। दोनों परिवारों के बीच भी पुराने और अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, पेंशनर्स को भी राहत
विज्ञापन


रश्मि ने मुख्यमंत्री को लिखे वायरल पत्र को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह पत्र भी उन्होंने ही लिखा था, लेकिन उस समय परेशानी की स्थिति में उन्होंने ऐसा किया। अब वह मुख्यमंत्री को बताना चाहती हैं कि उनके और नागर सिंह चौहान के बीच ऐसा कुछ नहीं है, जैसा पहले वीडियो और पत्र के जरिए सामने आया था। उन्होंने अपने बयान में नागर सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी क्षेत्र में साफ-सुथरी छवि है। वह अच्छे नेता और जनप्रतिनिधि हैं तथा हमेशा लोगों की मदद करते हैं। अलीराजपुर की जनता उन्हें पसंद करती है और कई बार चुनाव जिताकर अपना समर्थन जता चुकी है। रश्मि ने कहा कि पहले वीडियो और पत्र के सामने आने के पीछे उनका उन्हें बदनाम करने का कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे मामले को नागर सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार

बता दें रश्मि भाटिया ने पहले वाले वीडियो में अपना नाम रश्मि नागर सिंह चौहान बताया था। वीडियो में महिला ने  मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और आलीराजपुर से विधायक नागर सिंह चौहान को लेकर दावा कहा था कि करीब 20 साल से उनके रिश्ते है। महिला ने रतलाम-झाबुआ से भाजपा सांसद और मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। वहीं, मंत्री नागर सिंह चौहान ने महिला के आरोपों को झूठा बताया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed