फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ram Mandir BJP state president VD Sharma invited Ram to Jugal Kishore in Bhopal

Ram Mandir: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जुगल किशोर को दिया राम का निमंत्रण, द्वार पर रखे पीले चावल

Tue, 09 Jan 2024 04:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 04:56 PM IST
सार

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण विश्व हिंदू परिषद की ओर से घर-घर दिया जा रहा है। सभी बड़े नेता, मंत्री, विधायक और सांसद भी इस कार्यक्रम में जुड़कर आमंत्रण देने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir BJP state president VD Sharma invited Ram to Jugal Kishore in Bhopal
वीडी शर्मा सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पन्ना में भगवान जुगल किशोर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। शर्मा ने भगवान जुगल किशोर के मंदिर पहुंचकर द्वार पर पीले चावल रखे। इससे पहले वे यहां कलश यात्रा में शामिल हुए। वे सिर पर कलश रखकर मंदिर प्रांगण में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पन्ना के स्थानीय नागरिकों को भी आमंत्रण दिया। बता दें, इसके पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस आयोजन से जुड़कर आमंत्रण बांट चुके हैं।

विज्ञापन


भगवान जुगल किशोर को आमंत्रित करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पन्ना-खजुराहो सीट के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दुनिया और भारत का इतिहास बनने वाला है, रामलला विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा होगी। 500 वर्षों के इंतजार के बाद लाखों लोगों के बलिदान के बाद रामलाल की मूर्ति की प्रतिस्थापना होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत जी वहां उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन


शर्मा ने आगे कहा कि आज हम सब लोग हमारे सभी पन्ना के नागरिक, सभी समाज के लोग आज जुगल किशोर भगवान को भी हम आमंत्रण देने के लिए आए हैं कि महाराज आप भी आइए और पधारिए। क्योंकि भगवान के आशीर्वाद से ही सब हो रहा है। आज पन्ना में यहां से शुरुआत हुई है और सभी समाज को सभी लोगों को अयोध्या का आमंत्रण भी देंगे और 22 जनवरी को घर-घर में राम ज्योति जलाकर दिवाली मनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भारत का इतिहास बन रहा है, इसलिए हम आज जुगल किशोर जी से आशीर्वाद लेने के लिए और आमंत्रण देने के लिए आए हैं। अयोध्या से जो आमंत्रण आया है और जो पीले अक्षत जो अयोध्या से पधारे हैं। वह देकर भगवान को हमने आज आमंत्रित किया। भगवान आप भी पधारिए और इस कार्य को सफल बनाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed