Raju Srivastava Death: मध्यप्रदेश में शोक की लहर, शिवराज और कमलनाथ समेत अनेक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गए कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गए। अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह हार्ट अटैक आने के बाद विगत दस अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। उन्हें जिम में कसरत करते वक्त हार्ट अटैक आया था। राजू श्रीवास्तव बीते 41 दिन से बेहोश थे और वेंटिलेटर पर थे। एम्स में चिकित्सकों की टीम राजू को लगातार बचाने की कोशिश में जुटी थी। साथ ही उनके फैंस भी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे।
बता दें, उनके निधन से देश-विदेश में उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत अनेक नेताओं ने राजू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, अपनी कला से हास्य को नया रंग देने वाले प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गए कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गए। अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे।
अपनी कला से हास्य को नया रंग देने प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गये कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गये।
अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे।
।। ॐ शांति ।। pic.twitter.com/GEtoDfOD5M— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 21, 2022
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भी ट्वीट के जरिए राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और लिखा, मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन की ख़बर बेहद दुखद है। वे पिछले कई दिनों से बीमार होकर जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे थे। उनके निधन पर परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन की ख़बर बेहद दुखद है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 21, 2022
वे पिछले कई दिनो से बीमार होकर जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे थे।
उनके निधन पर परिवार व उनके प्रशंसको के प्रति शोक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। pic.twitter.com/OUTFffdgfw
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी राजू के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। व्यंग्य और हास्य की अपनी विलक्षण क्षमता से समाज के स्वस्थ मनोरंजन के लिए वे सदैव अपने प्रशंसकों की स्मृतियों में जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। व्यंग्य और हास्य की अपनी विलक्षण क्षमता से समाज के स्वस्थ मनोरंजन के लिए वे सदैव अपने प्रशंसकों की स्मृतियों में जीवित रहेंगे।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 21, 2022
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
ॐ शांति🙏 pic.twitter.com/gjfzbOK6tj
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले आज कई आंखों को नम कर गए! देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकमय परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले आज कई आंखों को नम कर गये!
— Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) September 21, 2022
भारत के मशहूर कॉमेडियन श्री राजू श्रीवास्तव जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकमय परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। #rajusrivastava pic.twitter.com/EStafckVci
