फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Raju Srivastava Death ehsan qureshi recalls his most cherished memory with the late comedian

Raju Srivastava Death: एहसान कुरैशी का सपना अधूरा छोड़ गए राजू श्रीवास्तव, जानिए उनके शब्दों में...

Wed, 21 Sep 2022 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 08:08 PM IST
सार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है, उनकी उम्र 58 साल थी। उन्होंने कई फिल्मों और शो में काम किया था। रियलिटी शो में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था। दुखद भरी इस खबर पर साथी कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने अमर उजाला के साथ फोन पर बातचीत के दौरान दुख जताया है। पढ़ें कुरैशी ने क्या कहा...

विज्ञापन
Raju Srivastava Death ehsan qureshi recalls his most cherished memory with the late comedian
राजू श्रीवास्तव और एहसान कुरैशी - फोटो : Social Media

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में निधन हो गया। देश के पसंदीदा कॉमेडियन को कार्डियक अरेस्ट के बाद 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू दक्षिण दिल्ली के एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए गिर गए थे। उन्हें ट्रेनर अस्पताल ले गए और वहां उन्हें सीपीआर दिया गया था। उसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि राजू वेंटिलेटर पर थे, उनके दोस्त और परिवार लगातार उनके स्वास्थ्य की अपडेट साझा कर रहे थे। राजू के दोस्त-कॉमेडियन एहसान कुरैशी भी राजू के परिवार के संपर्क में थे। उन्होंने कई बार राजू की स्वास्थ्य स्थिति साझा की थी। अमर उजाला से खास बातचीत में राजू श्रीवास्तव के दोस्त एहसान कुरैशी ने देश के चहेते कॉमेडियन के खोने पर शोक जताया है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान कुरैशी ने कहा कि राजू भाई देश की शान, दुनिया को हंसाने वाले आज रूलाकर चले गए। इसका हार्दिक दुख है, हमारा पूरा परिवार दुखी है आज। कुरैशी ने बताया, राजू और उनकी मुलाकात The Great Indian Laughter Challenge में साल 2005 में हुई थी। अब तक 17 साल हो गए, इन सालों में बेहद प्यार मिला। इस दौरान कई यादगार शो किए, जैसे की दुबई में लॉफ्टर शो। राजू भाई के लिए पब्लिक में काफी दिवानापन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहसान ने इंदौर में आयोजित एक शो को याद करते हुए बताया, राजू भाई ने शोले फिल्म के डॉयलॉग शानदार तरीके से बोले थे। यह शो पानी की टंकी के नीचे हो रहा था, यह यादगार शो था। हम दोनों के बीच में कई खट्टी-मिठी बाते होती थीं।

राजू श्रीवास्तव से अपनी आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए एहसान कुरैशी ने बताया, मुंबई के एक बहुत बड़े मैदान में नरहट का मेला लगा था। यह मेला वहां का 40वां मेला था, जिसमें मेला समिति ने 40 कलाकारों को सम्मानित किया था। राजू और मैं दोनों लोग सम्मानित हुए थे। अवॉर्ड लेने के बाद मैंने राजू भाई से कहा, बॉम्बे टू गोवा आए हुए बहुत समय हो गया। अब हम सभी कॉमेडियनों को मिलकर एक फिल्म बनानी चाहिए। हालांकि, फिल्म बनाने को लेकर राजू भी अपनी सहमति दे दिए थे। लेकिन वो दिन कभी नहीं आया और उनके जाने का समाचार मिल गया।

एहसान ने कहा, राजू भाई ने हंसी को जिस मुकाम तक ले गए, वह बरकरार रखना है। साथ ही साथ उसको और अधिक ऊंचाई तक ले जाना है। हालात बनेंगे तो सभी कॉमेडियन मिलकर एक फिल्म भी बनाएंगे, जो राजू भाई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजू भाई का जीवन संघर्ष भरा रहा।

कुरैशी ने बताया, राजू भाई जब कानपुर से चले, तब उनके पास फोन भी नहीं था। हम लोग एक दूसरे से बात करने के लिए एक रुपये का सिक्का डालकर बात करते थे और शो कहां है, कितने बजे है ये सारी जानकारी लेते थे। राजू भाई एक बार अमिताभ बच्चन की नकल किए और जूनियर अमिताभ बच्चन भी कहलाए। उस दौरान राजू ने बच्चन साहब की सारी तरह के नकल किए। हालांकि, अमिताभ भी उनको काफी पंसद किए थे। 

कुरैशी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को लेकर कहा कि भाभी जी पर काफी जिम्मेदारी आ गई है। राजू ने अपने बच्चों की शादी भी नहीं देख पाए। दुनिया को हंसाने वाले, दुखी होकर चले गए। नए आने वाले कलाकारों को उनके जीवन से सीखना चाहिए। उन्होंने बताया, किसी भी शो में एंकर उनका पूरा नाम ही नहीं ले पाता था कि लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगते थे। ये उनके अंदर कुदरती देन थी।


कुरैशी ने अंत में बताया, राजू भाई मुर्दों में जान डाल देते थे। यानी कि बिना पंच के बात कर लेते थे। जैसे कि सोफा कह रहा है कि थोड़ा उठ जा सांस लेने दे, रिमोट कहता कि उंगलियां थोड़ा कम दबाओ, तकलीफ होती है, तुमको कोई गड़ाएगा तो कैसा लगेगा। राजू भाई हर तरह की कलाकारी कर लेते थे। मैं उनको सच्ची श्रद्धांजलि देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed