{"_id":"66e849688684c68e890f19fc","slug":"rain-continues-in-the-eastern-region-of-the-state-sun-shines-in-bhopal-8-more-rain-than-normal-in-mp-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी, भोपाल में खिली धूप, MP में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी, भोपाल में खिली धूप, MP में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश
Mon, 16 Sep 2024 08:38 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 16 Sep 2024 08:38 PM IST
सार
राजधानी भोपाल इंदौर समेत कई जिलों में दिन भर धूप खिली रही। जबकि प्रदेश के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग में अगले दो दिन तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुए लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ की वजह प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वहीं राजधानी भोपाल इंदौर समेत कई जिलों में दिन भर धूप खिली रही। जबकि प्रदेश के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अब तक 40.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा है। भोपाल, ग्वालियर समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। यहां 100 से 195 प्रतिशत तक पानी गिर चुका है।
जाने कहां कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 तक सतना में सबसे ज्यादा डेढ़ इंच, उमरिया-रीवा में पौन इंच और सीधी में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। जबलपुर, मंडला और बालाघाट के मलाजखंड में हल्की बारिश हुई। इधर, पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम में दिन भी तेज धूप खिली। ग्वालियर, नर्मदापुरम में दिन का तापमान 33 डिग्री के पार रहा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, मैहर में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही नरसिंहपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, पन्ना, छतरपुर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। खजुराहो, नर्मदापुरम पचमढ़ी, सतना चित्रकूट, उमरिया, डिंडोरी के साथ पांढुर्ना, रायसेन भीमबेटका, विदिशा उदयगिरि, अशोकनगर, टीकमगढ़, हरदा, बैतूल, रीवा, मऊगंज में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश होगी। सीधी, सिंगरौली, अनुपपुर, शहडोल में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जाने प्रदेश में अभी तक कहां कितनी हुई बारिश
मध्य प्रदेश में 21 जून से मानसून की एंट्री हुई है तब से लगातार भारी बारिश का दौर चल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का सामान्य कोटा पूरा हुआ चुका है।मौसम विभाग के आंकड़े को देखें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मंडला में हुई है। यहां अब तक 55.6 इंच पानी गिर चुका है। दूसरे नंबर पर सिवनी जिला है। यहां अब तक 53.4 इंच पानी बरस चुका है। श्योपुर में 51 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि भोपाल भी 50 इंच के आंकड़े के करीब है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सागर, निवाड़ी, राजगढ़, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम भी शामिल हैं। 4 जिले- सीहोर, छतरपुर, शाजापुर और शहडोल ऐसे हैं, जहां 96 से 100 फीसदी तक पानी गिरा है। यह कैटेगिरी सामान्य बारिश के दायरे में आती है।
मंगलवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के रीवा, सीधी, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों के लिए भारी बारिश का 'यलो' अलर्ट है। जबकि हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, श्योपुर में भी तेज बारिश हो सकती है।