फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul for 'spoiling' country's image during US visit says shivraj singh chouhan

MP: अमेरिका में राहुल के RSS वाले बयान पर बवाल, शिवराज सिंह बोले- वो कुंठित हो गए हैं; देश की छवि खराब कर रहे

Mon, 09 Sep 2024 09:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Sep 2024 09:34 PM IST
सार

MP: राहुल गांधी के अमेरिका में आरएसएस और पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर केन्द्रीय मंत्री शिंवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक एक एक क्षण देश को सम्रर्पित कर देश का निर्माण करते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लगातार तीसरी बार हारने की वजह से कुंठित हो गए हैं।

विज्ञापन
Rahul for 'spoiling' country's image during US visit says shivraj singh chouhan
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की टेक्सास में संघ को लेकर दी टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और देश के बाहर देश की छवि खराब करना देशद्रोह जैसा अपराध है। वे भारत जोड़ो यात्रा निकालकर भी भारत से नहीं जुड़ सके, लगातार हारने से वे कुंठित हो गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, इन दिनों राहुल गांधी अमरीका के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने आरएसएस की जो आलोचना की है, उसपर बवाल मचा हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस भारत को केवल एक विचार की तरह देखता है। संघ की विचारधारा संकुचित और एकपक्षीय है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत सारे विचारों से मिलकर बना है। यहां हर एक को सपने देखने की इजाजत मिलनी चाहिए। ये देखे बगैर कि वो किस धर्म का है किस रंग का है।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी ने टेक्सास यूनिवर्सिटी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की भी आलोचना की। उन्होंने हालिया लोकसभा चुनाव का जिक्र किया और कहा कि चुनाव में भारत की जनता को ये पता चल गया कि पीएम संविधान पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शिवराज सिंह ने उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस, भाजपा आदि दलों की राजनीति राष्ट्र तक सीमित होनी चाहिए और किसी को यह एहसास होना चाहिए कि वह विदेश में रहते हुए देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, "जब मैं मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए अमेरिका गया था, तो मुझसे पूछा गया था कि क्या भारत के प्रधानमंत्री कमतर साबित हुए हैं। उस समय मैंने जवाब दिया था कि भारत के प्रधानमंत्री कभी भी कमतर साबित नहीं हो सकते।" चौहान ने गांधी की इस टिप्पणी की आलोचना की है कि भारत में सब कुछ "मेड इन चाइना" है और कहा कि इस तरह के बयान देश के कुशल कार्यबल का अपमान करने के समान हैं।


चौहान ने कहा, "पहले ऐसा होता था जब बहुत कम चीजें आयात की जाती थीं। अब भी देश में जरूरत के हिसाब से बहुत कम चीजें आयात की जाती हैं। लेकिन भारत के कुशल मजदूर और कर्मचारी स्वदेशी तरीके से बहुत सी चीजें बना रहे हैं, लेकिन गांधी उनका अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी की जड़ें भारत की धरती से जुड़ी नहीं हैं। उनका भारतीय लोगों, उनकी संस्कृति और परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed