फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Provincial convention of Congress Seva Dal: Kamal Nath said - workers should be our eyes and ears

कांग्रेस सेवादल का प्रांतीय सम्मेलन: कमलनाथ बोले- कार्यकर्ता हमारे आंख-कान, मतदान केंद्रों पर जुट जाएं

Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
सार

मानस भवन में आयोजित सेवा दल के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता हमारें आंख-कान हैं। आप सब लोग मतदान केंद्रों पर जुट जाएं। 

विज्ञापन
Provincial convention of Congress Seva Dal: Kamal Nath said - workers should be our eyes and ears
कमलनाथ ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर बूथ मैनेजमेंट करने जा रही है। भाजपा बूथ मैनेजमेंट को जितनी मजबूती के साथ तैयार करती है और उसे चुनावी कार्य सौंपती है, कांग्रेस पार्टी भी इस बार उसी तर्ज पर कार्य करने जा रही है। इसका खुलासा गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस सेवा दल के प्रांतीय सम्मेलन में हुआ है। 
विज्ञापन


मानस भवन में आयोजित सेवा दल के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता हमारें आंख-कान हैं। आप सब लोग मतदान केंद्रों पर जुट जाएं। पार्टी ने विधानसभा स्तर पर नायक और बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। आप सब लोग पार्टी के लिए कार्य करें और प्रदेश में सरकार बनाएं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सेवादल के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों से कहा कि कमजोर मतदान केंद्रों का जिम्मा सेवादल कार्यकर्ताओं को सौंपें। कमलनाथ ने कहा कि आप लोग मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न होने तक डटे रहें। कौन क्या कर रहा है, कहां गड़बड़ी हो रही या पार्टी की तैयारी में कमी है उसकी सूचना भी अवश्य दें।
विज्ञापन


35-35 केंद्रों की संगठन में मांगी जानकारी
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस सेवादल ने निर्देश मिलने के बाद प्रदेश संगठन से हर विधानसभा क्षेत्र से 35-35 मतदान केंद्रों की जानकारी मांगी है, जहां कांग्रेस पार्टी लगातार हारती आ रही है या बहुत कम वोट मिल रहे हैं। कमलनाथ ने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर प्रशिक्षण देने को कहा है। प्रशिक्षण में मतदान केंद्रों पर कार्य करने के तौर-तरीकों को बताने के साथ भाजपा या अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा की जाने वाली संभावित गड़बड़ियों का किस प्रकार से नजर रखना है, कैसे पकड़ना है उस पर कार्य करने की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी टीमें समन्वय से कार्य करें
कमलनाथ ने युवा कांग्रेस, महिला मोर्चा, सेवादल सहित अन्य विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी मतदान केंद्रों पर कार्य करने के लिए समय-समय पर निर्देश दिए हैं। अब सभी विभागों और संगठनों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि मैदान में कार्य करने रहे सभी कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय हो। सभी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर पार्टी के लिए कार्य करें। सम्मेलन में हजारों की संख्या में कांग्रस सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed