फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Preparations for a siege in the budget session: Congress Legislature Party meeting, issues ranging from water

बजट सत्र में घेराबंदी की तैयारी: कांग्रेस विधायक दल की बैठक, जल त्रासदी से लेकर OBC आरक्षण तक उठेंगे मुद्दे

Mon, 16 Feb 2026 08:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 16 Feb 2026 08:47 PM IST
सार

बजट सत्र के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इंदौर जल त्रासदी, MSP, प्रदेश की आर्थिक स्थिति, मंत्रियों के इस्तीफे, लंबित भर्तियों, OBC आरक्षण और मनरेगा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल जनता के मुद्दों पर तथ्यों और प्रमाणों के साथ सरकार को घेरने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Preparations for a siege in the budget session: Congress Legislature Party meeting, issues ranging from water
कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बीच कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक उनके निवास पर आयोजित हुई, जिसमें सत्र के दौरान उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों पर विस्तृत मंथन किया गया।बैठक में तय किया गया कि यह सत्र “आंकड़ों का खेल” नहीं बनने दिया जाएगा, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्गों से जुड़े सवालों पर सरकार से सीधे जवाब मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

इंदौर जल त्रासदी पर स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस विधायक दल ने इंदौर-भागीरथपुरा में कथित जल प्रदूषण से हुई मौतों के मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया। इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की बात कही गई है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार चर्चा से बच रही है और जवाबदेही तय नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


MSP और किसानों का मुद्दा
बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अनिवार्य सरकारी खरीद न होने और ‘भावांतर मॉडल’ को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। कांग्रेस ने आशंका जताई कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों का असर प्रदेश के किसानों पर पड़ सकता है। इस पर सरकार से स्पष्ट नीति की मांग की जाएगी।

कर्ज और आर्थिक हालात पर श्वेत पत्र की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट का आकार बढ़ रहा है, लेकिन प्रदेश पर कर्ज का बोझ उससे भी ज्यादा है। कांग्रेस ने राज्य की वास्तविक आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

मंत्रियों के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस ने प्रशासनिक विफलताओं के मुद्दे पर कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह से इस्तीफे की मांग उठाने का निर्णय लिया है। पार्टी का कहना है कि जवाबदेही तय किए बिना सुशासन का दावा खोखला है।


यह भी पढ़ें-पहले ही दिन संग्राम, विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ ने मांगा तीन मंत्रियों का इस्तीफा, बोले करेंगे घेराव


युवाओं की भर्तियां और बेरोजगारी
प्रदेश में हजारों पद रिक्त होने और सरकारी भर्तियों के लंबित रहने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि इससे युवाओं का भविष्य अधर में है।बैठक में बढ़ते भ्रष्टाचार और महिला अपराधों पर भी सरकार से जवाब मांगने की रणनीति बनी। साथ ही OBC वर्ग को 27% आरक्षण लागू न होने, आदिवासी और दलित अधिकारों से जुड़े मामलों को सदन में जोरदार तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के बजट से बड़ी आस, महंगाई पर लगाम, युवाओं को रोजगार और बुजुर्गों को पेंशन की उम्मीद



मनरेगा में मजदूरी और अनियमितताएं
मनरेगा में पूरी मजदूरी सुनिश्चित करने और कथित भ्रष्टाचार पर जवाबदेही तय करने की मांग भी कांग्रेस विधायक दल ने रखी। अंत में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल जनता के मुद्दों पर तथ्यों और प्रमाणों के साथ सरकार को घेरने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बजट सत्र सरकार की जवाबदेही तय करने का मंच बनेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed