फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Modi Cabinet Shivraj Singh Chouhan To Be Agriculture Minister Panchayati Raj and Rural Development

PM Modi Cabinet: शिवराज को दो मंत्रालय की जिम्मेदारी, कृषि के साथ पंचायती राज और ग्रामीण विकास भी संभालेंगे

Mon, 10 Jun 2024 09:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 09:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को दो मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय संभालेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Cabinet Shivraj Singh Chouhan To Be Agriculture Minister Panchayati Raj and Rural Development
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के 23 घंटे बाद शिवराज सिंह को पीएम मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे नरेन्द्र सिंह तोमर वाली भूमिका में आ गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के पास भी कृषि विभाग के साथ ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी थी। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के खाते में दूसरी बार कृषि विभाग की जिम्मेदारी
यह लगातार दूसरी बार है, जब मध्यप्रदेश से केंद्र में मंत्री को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराज सिंह चौहान को जिन दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। ये दोनों ही विभाग मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र सिंह तोमर के पास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान को लेकर पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें कृषि मंत्रालय दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके सीएम रहते मध्यप्रदेश ने कई बार कृषि उन्नत पुरस्कार मिला है। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण के 24 घंटे के अंदर ही विभागों का बंटवारा हो गया है।

PM Modi Cabinet Shivraj Singh Chouhan To Be Agriculture Minister Panchayati Raj and Rural Development
शिवराज सिंह चौहान लालकृष्ण आडवाणी का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

किसको कौन सा मंत्रालय मिला

  • नितिन गडकरी - सड़क और परिवहन मंत्रालय

  • एस जयशंकर - विदेश मंत्रालय

  • अश्विनी वैष्णव - रेल मंत्रालय

  • राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्रालय

  • निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्रालय

  • अमित शाह - गृह मंत्रालय

  • मनोहर लाल खट्टर - ऊर्जा मंत्रालय/ आवास और शहरी मंत्रालय

  • शिवराज सिंह चौहान - कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास

  • अजय टम्टा - सड़क परिवहन राज्यमंत्री

  • धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा विभाग

  • सर्वानंद सोनोवाल - पोर्ट शिपिंग

  • राम मोहन नायिडु - सिविल एविएशन

  • अपूर्ण देवी - वीमेन चाइल्ड डेवलेपमेंट

  • गजेंद्र सिंह - संस्कृति एवं पर्यटन विभाग

  • किरेज रिजूज  - संसदीय कार्य मंत्रालय

  • भूपेंद्र यादव -  पर्यावरण मंत्रालय

  • धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा मंत्रालय

  • जेपी नड्डा -  स्वास्थ्य मंत्रालय

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया -  उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय

  • हरदीप सिंह पूरी - पेट्रोलियम मंत्रालय

  • अश्विनी वैष्णव - सूचना विभाग और रेल मंत्री

विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज
लोकसभा चुनाव में विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता हैं। वह मध्यप्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया था। चौहान छह बार विदिशा सीट से सांसद हैं, जहां से कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज जैसे नेता सांसद थे।प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने से पहले शिवराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed