फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Modi Cabinet Portfolio Allocation Jyotiraditya Scindia Allotted Telecom Ministry News in Hindi

PM Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल के बीच विभागों का बंटवारा, ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला टेलीकॉम मंत्रालय

Mon, 10 Jun 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 09:51 PM IST
सार

मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद आज मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया है।

विज्ञापन
PM Modi Cabinet Portfolio Allocation Jyotiraditya Scindia Allotted Telecom Ministry News in Hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शपथ ग्रहण के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया है। कई मंत्रियों के विभागों को पहले की भांति रखा गया है। मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि नितिन गडकरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्यमंत्री बनाए गए हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय था। लेकिन अब ये मंत्रालय टीडीपी के खाते में गया है। टीडीपी सांसद राममोहन नायडू को नई मोदी कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालय दिया गया।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान को मिले दो विभाग
पहली बार शिवराज सिंह चौहान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और उन्हें कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में अहम विभागों की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ऊर्जा मंत्री और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। साथ ही निर्मला सीतारमण मोदी कैबिनेट में वित्त मंत्रालय संभालेंगी। बता दें कि ये दूसरी बार मौका होगा जब वो वित्त मंत्री के तौर पर मोदी सरकार में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2007 में पहली बार बने केंद्रीय मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया को मई 2004 में फिर से इसी सीट से चुना गया और 2007 में केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल किया गया। इसके बाद 2009 में हुए चुनाव में वह लगातार तीसरी बार गुना सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे और इस बार उन्हें वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया। 2014 में, सिंधिया गुना से फिर चुने गए थे। लेकिन 2019 में उन्हें भाजपा के डा. कृष्णपाल सिंह यादव के मुकाबले हार झेलनी पड़ी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी में ही एक गुट लगातार साइडलाइन करने की साजिश रचते रहा। आखिरकार 2020 में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली और भाजपा के टिकट पर राज्यसभा में पहुंच गए। इसके बाद 2021 में हुए मोदी कैबिनेट के विस्तार में उन्हें जगह मिली और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। 


पहली बार भाजपा से लड़े और बड़े अंतर से जीते
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार भाजपा के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़े हैं। उन्होंने ये चुनाव 540929 वोटों से जीता है। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र उनका गढ़ माना जाता है, हालांकि 2019 के चुनावों में भाजपा के केपी यादव से चुनाव हारे थे।

किसको कौन सा मंत्रालय मिला

  • नितिन गडकरी - सड़क और परिवहन मंत्रालय

  • एस जयशंकर - विदेश मंत्रालय

  • अश्विनी वैष्णव - रेल मंत्रालय

  • राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्रालय

  • निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्रालय

  • अमित शाह - गृह मंत्रालय

  • मनोहर लाल खट्टर - ऊर्जा मंत्रालय/ आवास और शहरी मंत्रालय

  • शिवराज सिंह चौहान - कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय

  • अजय टम्टा - सड़क परिवहन राज्यमंत्री

  • धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा विभाग

  • सर्वानंद सोनोवाल - पोर्ट शिपिंग

  • राम मोहन नायिडु - सिविल एविएशन

  • अपूर्ण देवी - वीमेन चाइल्ड डेवलेपमेंट

  • गजेंद्र सिंह - संस्कृति एवं पर्यटन विभाग

  • किरेज रिजूज  - संसदीय कार्य मंत्रालय

  • भूपेंद्र यादव -  पर्यावरण मंत्रालय

  • धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा मंत्रालय

  • जेपी नड्डा -  स्वास्थ्य मंत्रालय

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया - पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालय

  • हरदीप सिंह पूरी - पेट्रोलियम मंत्रालय

  • अश्विनी वैष्णव - सूचना विभाग और रेल मंत्री
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed