फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PCC chief Patwari injured in the protest, Congress leaders reached the police headquarters demanding an inquir

Mp news: प्रदर्शन में घायल हुए पीसीसी चीफ पटवारी, जांच की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचे कांग्रेसी नेता

Thu, 08 Aug 2024 08:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 08 Aug 2024 08:17 PM IST
सार

इंदौर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठी चार्ज में पीसीसी चीफ घायल हो गए थे।  जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुवार को पीएचक्यू  पहुंच कर डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
PCC chief Patwari injured in the protest, Congress leaders reached the police headquarters demanding an inquir
आवेदन देते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पुलिस से हुई झड़प में घायल हो गए थे जिसकी जांच की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गुरुवार को पुलिस मुख्लय पहुंच कर डीजीपी के पीएसओ विनीत कपूर को को ज्ञापन दिया। साथ ही जीतू पटवारी को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री संज्जन सिंह वर्मा, मप्र कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विधायक आरिफ मसूद, प्रदेश कांग्रेस विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया, महामंत्री संजय कामले, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल सहित अन्य कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


पीछे छुप कर बैठे थे पुलिसकर्मी पटवारी पर या हमला

प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिक निगम, इंदौर में हुए करोड़ों रूपयों के घोटाले और भारी भ्रष्टाचार के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में इंदौर के नगर निगम मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन उपरांत नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन देने पटवारी सहित अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता जाने लगे तब पुलिस अधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेताओं पर वाटर कैनन की बौछार की गई और बेरिकेट्स के पीछे छुपके बैठे पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस अधिकारियों के इशारे पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर उन्हें घायल कर दिया गया, जिसके वीडियो भी वायरल हुये, मीडिया द्वारा इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स पर भी दिखाया गया है एवं समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुये। नेतागणों ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि पुलिस ने बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाकर शांतिपूर्ण एवं गाधीवादी तरीके से चल रहे कांग्रेस पार्टी के आंदोलन को कुचलने का अनुचित कृत्य किया, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेताओं के घायल होने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय और तानाशाही का प्रमाण
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रदेश में विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी की महती जिम्मेदारी है कि वह आमजनों की मांगों को उठाते हुए भ्रष्टाचार रोकने, अन्याय रोकने एवं अनुचित करवृद्धि वापिस लेने की मांग करने का लोकतांत्रिक एवं प्रजातांत्रिक तरीके से पूर्ण अधिकार है। इंदौर में कांग्रेस पार्टी के नेतागण प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उक्त प्रदर्शन कर रहे है थे, ऐसे में पुलिस का ऐसा अनुचित एवं हिंसात्मक कृत्य जिसमें वाटर कैनन की मार, लाठीचार्ज कर डण्डों से कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय और तानाशाही का प्रमाण है।  कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त घटना को बेहद निंदनीय बताते हुये पुलिस महानिदेशक ज्ञापन सौपकर मांग की है कि विगत 6 अगस्त, 2024 को नगर पालिक निगम, इंदौर के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से किये जा रहे प्रदर्शन को किन अधिकारियों के इशारे पर पुलिस द्वारा बलपूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं को रोका गया और बर्बरता से मारपीट कर घायल किया गया। घटना की जांच हेतु एक जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की पुनर्रावत्ति न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये जाये और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र (जीतू) पटवारी जी को उचित सुरक्षा मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed