फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Orange alert in 14 districts of the state including capital Bhopal, possibility of heavy rain expressed

MP Weather Update: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अतिभारी बारिश की जताई संभावना

Thu, 14 Sep 2023 05:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अन्य 14 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतवानी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दबाव काम कर रहा है।

विज्ञापन
Orange alert in 14 districts of the state including capital Bhopal, possibility of heavy rain expressed
MP Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मानसून की गति फिर धीमी पड़ गई है। कहीं-कहीं बारिश की हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है कि अगले 24 घंटों में कई जिलों में अतिभारी बारिश हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार दोपहर में भोपाल और खंडवा में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। जबलपुर में भी शाम 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बुरहानपुर और पन्ना में भी पानी गिर रहा है।
विज्ञापन


राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अन्य 14 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतवानी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दबाव काम कर रहा है जिसके चलते शुक्रवार को इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात हो सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 21 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होगी।
विज्ञापन


जहां बारिश की संभावना बन रही है, उन जिलों में विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, इंदौर, देवास, आगर, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सागर शामिल हैं। इसके साथ ही कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर और गुना जिले में यलो अलर्ट रहेगा। यहां पर कहीं-कहीं मध्यम में भारी वर्षा और गरज चमक से साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के विंध्य क्षेत्र रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी में गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इधर शिवपुरी ग्वालियर दतिया भिंड मुरैना में तेज बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तवा बांध के गेट बंद
नर्मदापुरम में इस सीजन तवा बांध के गेट दूसरी बार खोलना पड़े हैं। बांध का जलस्तर अपने अधिकतम लेवल 1166 फीट को पार कर गया। यानी 17 दिन पहले यह लबालब हो गया। बुधवार शाम 7 बजे बांध के 5 गेट चार-चार फीट की ऊंचाई पर खोले गए। 6 घंटे बाद रात 1 बजे पांचों गेट को 3-3 फीट खोलकर 26785 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गुरुवार सुबह 9 बजे सभी गेट बंद कर दिए गए।

किसानों का सलाह 
किसानों को सलाह दी गई है कि उर्वरक प्रयोग व रसायन छिड़काव रोक दें। धान के खेतों में आवश्यकता अनुसार जल संग्रहण व अन्य फसलों में अतिरिक्त पानी निकाल दें।

आमजन के लिए सुझाव 
तेज बारिश के दौरान घर के अंदर ही रहें। यात्रा से बचें, क्योंकि भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण यातायात की भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने के कारण कमजोर और कच्ची संरचनाओं को क्षति की संभावना बनी रहती है। सुरक्षित आश्रय लें। पेड़ों के नीचे शरण न लें, बिजली की सुचालक वस्तुओं से दूर रहें। 

कांग्रेस ने उठाई मुआवजे की मांग 
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने लिखा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश में अल्प वर्षा से किसानों की बिगड़ती स्थिति पर अपनी चिंता जाहिर की है। साथ ही नाथ ने सीएम से किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। पत्र में नाथ ने लिखा है कि प्रदेश के खरगोन सीहोर विदिशा धार नीमच हरदा होशंगाबाद आदि जिलों से अल्प वर्षा और लंबे समय तक वर्षा नहीं होने के कारण सोयाबीन की फसल को अत्यधिक नुकसान हुआ है।

कीटनाशक छिड़कने के बावजूद इल्ली पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। ऐसे में किसानों की फसल को हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर और 7 दिन के अंदर राहत राशि का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed