{"_id":"6af4746054358a464205b887","slug":"one-life-comes-to-an-end-five-gain-new-hope-sumit-soni-s-organ-donation-will-save-five-lives-police-accord-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जिंदगी थमी,पांच को मिली नई उम्मीद: सुमित सोनी के अंगदान से बचेंगी पांच जिंदगियां,पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जिंदगी थमी,पांच को मिली नई उम्मीद: सुमित सोनी के अंगदान से बचेंगी पांच जिंदगियां,पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Wed, 11 Nov 2026 07:28 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:28 PM IST
सार
सुमित सोनी के परिजनों ने दुख की घड़ी में अंगदान का फैसला लिया। एम्स भोपाल में एक किडनी का प्रत्यारोपण हुआ, जबकि दूसरी किडनी और लिवर ग्रीन कॉरिडोर से बंसल अस्पताल भेजे गए। दोनों कॉर्निया आई बैंक में सुरक्षित रखे गए हैं। इस पहल से पांच मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अंगदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक परिवार ने अपने प्रियजन को खोने के गहरे दुख के बीच ऐसा फैसला लिया, जिसने पांच परिवारों की जिंदगी में उम्मीद की नई रोशनी भर दी। स्वर्गीय सुमित सोनी के परिजनों ने उनके अंगदान का निर्णय लिया। इसके बाद एम्स भोपाल की टीम ने अंगों को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी कराने में अहम भूमिका निभाई। इस फैसले से पांच गंभीर मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है। अंगदान के बाद एम्स भोपाल में एक किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया। दूसरी किडनी और लिवर को सुरक्षित तरीके से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बंसल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जरूरतमंद मरीजों में इनके प्रत्यारोपण की व्यवस्था की गई। वहीं, दोनों कॉर्निया को एम्स के आई बैंक में सुरक्षित रखा गया है। इनके प्रत्यारोपण से दो अन्य मरीजों की आंखों में रोशनी लौटाई जा सकेगी।
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाए अंग
अंगों को सुरक्षित और निर्धारित समय में संबंधित अस्पताल तक पहुंचाना इस पूरी प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण चुनौती थी। इसके लिए एम्स की प्रत्यारोपण टीम, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, अस्पताल प्रशासन और यातायात पुलिस ने समन्वय के साथ काम किया। ग्रीन कॉरिडोर के जरिए किडनी और लिवर को बंसल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की टीम ने कॉर्निया को भी सुरक्षित रखने की व्यवस्था की।
यह भी पढ़ें-दो सौ करोड़ का बजट, फिर भी सफाई में फिसला भोपाल: आदमपुर में 5 लाख टन कचरा बरकरार, पुरस्कारों की दौड़ से बाहर
विज्ञापन
अंतिम विदाई में पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सुमित सोनी के अंगदान के फैसले को सम्मान देते हुए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। एक ओर परिवार अपने सदस्य को खोने के दुख से गुजर रहा था, वहीं दूसरी ओर उसके फैसले से पांच लोगों को जीवन की नई उम्मीद मिली। अंगदान की यह पहल बताती है कि मृत्यु के बाद भी इंसान दूसरों के जीवन का हिस्सा बन सकता है। सुमित सोनी के परिजनों का यह निर्णय उन परिवारों के लिए भी प्रेरणा है, जो अंगदान के जरिए किसी जरूरतमंद को जीवन देने का फैसला कर सकते हैं।