फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Nursing scam: Ravi Parmar said in the alleged video - Sarang did not take any money, later said - Sarang is co

नर्सिंग घोटाला: कथित वीडियो में रवि परमार बोले- सारंग ने कोई पैसा नहीं लिया, बाद में कहा-सारंग पूरी तरह लिप्त

Fri, 19 Jul 2024 09:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Jul 2024 09:37 PM IST
सार

प्रदेश का बहुचर्चित नर्सिंग घोटाला मामला एक बार फिर गरमा गया है। हर दिन कोई ना कोई मुद्दा सामने आ रहा है। अब इस मामले के व्हिसल ब्लोअर रवि परमार का कथित  वीडियो सामने आया है। इसमें परमार कहते दिख रहे हैं कि सारंग ने कोई पैसा नहीं लिया। वो राजनीति का शिकार हो गया।  इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं, रवि परमार ने बाद में पूरे वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि घोटाले में मंत्री सारंग की संलिप्तता है और हम तो उन्हें निपटाएंगे। 

विज्ञापन
Nursing scam: Ravi Parmar said in the alleged video - Sarang did not take any money, later said - Sarang is co
रवि परमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सिंग घोटाले मामले में कांग्रेस मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। इसको लेकर लगातार प्रदर्शन और घोटाले उजागर करने के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भिखू मात्रे नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर वीडियो को साझा किया। इस वीडियो में नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर रवि परमार कुछ युवाओं के साथ बैठे हैं। बातचीत में उन्हें कहते सुना जा रहा है कि तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पूरे मामले में राजनीति का शिकार हो गए। उसने कोई पैसा वैसा नहीं कमाया। सब खेल अधिकारियों का है। कई लोग मेरे पास विश्वास सारंग के खिलाफ एआई के माध्यम से ऑडियो और वीडियो लेकर आते हैं। फर्जी डॉक्यूमेंट लेकर आते हैं। सारंग को भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेता निपटाने में लग गए हैं।
विज्ञापन


राजा साहब से लड़ाई ली है...
वीडियो में परमार ने कहा कि हम तो निपटाएंगे। परीक्षा नहीं होने पर हमारे पर एफआईआर की और जेल भेजा। हम तो निपटाएंगे। सारंग ने राजा साहब से लड़ाई ली। राजा साहब के खिलाफ राजगढ़ में काम करने गए। जब यह राजा साहब के खिलाफ काम करने राजगढ़ गए थे भोपाल में भी खिलाफ काम किया तो राजा साहब भी निपटाएंगे। राजा साहब ने कहा इसको पूरी तरह निपटाना है। नरेला में पदयात्रा निकालेंगे। राजासाहब ने मुझसे कहा कि छोड़ेंगे नहीं उसको, निपटाएंगे। राजासाहब ने बोल दिया है तू लड़ मैं हूं तेरे साथ। 
विज्ञापन




षड्यंत्र रचने वाले नेताओं को माफी मांगनी चाहिए 
उधर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि अब इससे ज्यादा प्रमाण और क्या हो सकता है कि कांग्रेस ने कूटरचित दस्तावेजों के द्वारा कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को फंसाने की साजिश रची है। कांग्रेस के पीसीसी दफ्तर में बैठकर, भाजपा के नेताओं के खिलाफ ना-पाक षड्यंत्रों का यह जीवंत उदाहरण सामने आया है। कहते हैं कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। आज इसका सबूत दिग्विजय सिंह के इशारे पर पटकथा रचने वाले 'व्हिसल ब्लोअर 'रवि परमार खुद दे रहे हैं। नैतिकता की दुहाई देकर इस्तीफा मांगने वाले कांग्रेसियों को अब अपने षड्यंत्री नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जैसे नेताओं से  षडयंत्र रचने के लिए सार्वजनिक माफी मंगवानी चाहिए।


भाजपा नेता बताएं भिखू मात्रे पार्टी का ऑफिशियल अकाउंट है : परमार
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद रवि परमार ने कहा कि दबाव, प्रभाव और प्रलोभन से काम नहीं बना तो मुझ पर साइबर अटैक किया जा रहा है। एआई का उपयोग करके एक कूटरचित फर्जी वीडियो जारी कर पूरे मामले को मोड़ने की असफल कोशिश की जा रही है। मैं नर्सिंग छात्रों की लड़ाई लड़ रहा हूं। मुझे गिराने की पहले भी कोशिश की गई जेल भेजा गया। लाठियों से पीटा गया। हथकड़ी लगा कर घुमाया गया। 50 हजार के बॉड भरवा कर मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की गई, जब सफल नहीं हुए तो नीचता पर उतर आए। परिमार ने कहा कि मैं भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूं भिखू मात्रे नामक अकाउंट क्या भाजपा का ऑफिशियल अकाउंट है? क्या इसकी सत्यता की आप जिम्मेदारी लेते हैं? अगर आपको वीडियो पर भरोसा है तो करिए अपनी आईडी से पोस्ट और तैयार रहिए। मैं कानूनी प्रक्रिया का पालन करूंगा और हर उस व्यक्ति पर विधिक कार्यवाही करूंगा जो मेरी इस लड़ाई को दूषित करने का प्रयास करेगा। मैंने अपनी पूरी लड़ाई तथ्यों और मजबूत कागजों के आधार पर ही लड़ी है, जिसका परिणाम है कि आज सीबीआई के अधिकारी भी हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed