फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   NSUI and Youth Congress burnt effigies of leaders who made objectionable statements against Rahul Gandhi and p

Mp: NSUI और युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान देने वाले नेताओं का पुतला फूका, किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 18 Sep 2024 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 18 Sep 2024 06:43 PM IST
सार

भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किय जाने के विरोध में एमपी यूथ कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र ईकाई NSU के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।और नेताओ का पुतला फुंका।

विज्ञापन
NSUI and Youth Congress burnt effigies of leaders who made objectionable statements against Rahul Gandhi and p
पुतला फूकते काग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किय जाने के विरोध में एमपी यूथ कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र ईकाई NSU के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय(PCC) के सामने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, महाराष्ट्र विधायक संजय गायकवाड सहित अन्य एनडीए नेताओ का पुतला फुंका।
विज्ञापन

एनएसयूआई महासचिव आदित्य सोनी ने कहा कि जिस प्रकार से देश के नेता विपक्ष के खिलाफ ज़िम्मेदार पदों पर आसीन केन्द्रीय मंत्री जैसे नेताओं के द्वारा असंसदीय एवं  हिंसक भाषा का इस्तमाल किया जा रहा है वो बेहद निंदनीय है। एक तरफ़ तो देश में आय दिन आकस्मिक रेल हादसे हो रहें हैं वहीं दूसरी ओर रेल राज्य मंत्री को इससे कोई मतलब नहीं है वह महज़ देश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने में लगे हैं। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी पुतला दहन कर  FIR की मांग की।
विज्ञापन


नंबर बढ़ाने के लिए कर रहे अनर्गल बयान बाजी 
मितेन्द्र सिंह ने कहा की नई-नई शाखा में भर्ती हुए बिट्टू अपना नंबर बढ़ाने के लिए अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थित दल निरंतर राहुल गांधी जी पर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अनर्गल बयान बाजी करते आ रहे हैं जिसको देखते हुए आज मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी पुतला दहन कर FIR की मांग की और प्रशासन और शासन को चेताया की इसी प्रकार अगर बयानबाजी चलती रही तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मीडिया चेयरमैन अभिज्ञान शुक्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने सांसदों को मर्यादित भाषा में रहने की समझाइश दें अन्यथा युवा कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में सांसदों का स्वागत जूतों की माला से करेगी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमार ने कहा की गायकवाड सहित अन्य नेताओ ने जननेता राहुल गांधी जिनके परिवार ने न जानें कितने बलिदान राष्ट्र के लिए दिए हैं उनके बारे में ऐसी बात करना निंदनीय है एवं आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की खिसकती हुई जमीन की भौकलाहट को दर्शाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed