फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Now the cabinet meeting will be held in Gwalior: CM Dr. Yadav said- The government is fully dedicated to honor

अब ग्वालियर में होगी कैबिनेट बैठक: सीएम डॉ. यादव बोले- वीरांगनाओं के सम्मान में सरकार पूरी तरह समर्पित

Thu, 19 Jun 2025 07:57 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Jun 2025 07:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर ग्वालियर में आयोजित बलिदान मेले में कहा कि वीरांगनाओं के सम्मान और उनकी गाथा को जन-जन तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके सम्मान में ग्वालियर में कैबिनेट की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Now the cabinet meeting will be held in Gwalior: CM Dr. Yadav said- The government is fully dedicated to honor
सीएम डॉ. यादव ग्वालियर में बलिदान मेले में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर ग्वालियर में आयोजित बलिदान मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के सम्मान और उनकी गाथा को जन-जन तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई ने जिस धरती पर अपना बलिदान दिया वह प्रदेश के लिए तीर्थ समान है। मुख्यमंत्री ने मेले के आयोजन के लिए सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलिदान मेले में वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित नाट्य मंचनों के लिए पाँच लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को शौर्य, देशभक्ति और आत्मबलिदान की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्वालियर में शीघ्र ही टेक्नोलॉजी हब की स्थापना की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, अटल जी की नदी जोड़ो योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है, जिससे ग्वालियर-चंबल संभाग को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन


अटल जी की स्मृति में ग्वालियर में कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके सम्मान में ग्वालियर में कैबिनेट की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश और ग्वालियर की पहचान को नई ऊंचाई दी।
विज्ञापन


बलिदान मेले में विभूतियों का सम्मान
बलिदान मेले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशभक्तों और समाजसेवियों का सम्मान किया। इसमें स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय के साथी दुर्गा सिंह के वंशज, शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद विवेक सिंह तोमर की धर्मपत्नी और राष्ट्रीय क्रिकेटर कु. वैष्णव शर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिदान मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति और श्रद्धांजलि
बलिदान मेले के गरिमामय मंच पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर केंद्रित महानाट्य प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने अत्यंत सराहा। इसके साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभक्तिपूर्ण रचनाओं ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पहुँचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शौर्य को नमन किया।
 
पवैया बोले: बलिदान मेला देशभक्ति का महायज्ञ है
बलिदान मेला के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि वर्ष 2000 से आयोजित यह मेला ग्वालियर की उस पावन धरा पर होता है, जहां महारानी लक्ष्मीबाई ने बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति जगाने का महायज्ञ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed