{"_id":"605add574f91b678a2245d88","slug":"new-initiative-in-madhya-pradesh-senior-inspector-will-become-dsp-not-get-the-benefit-of-pay-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में नई पहल: वरिष्ठ निरीक्षक बनेंगे डीएसपी, नहीं मिलेगा वेतनमान का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में नई पहल: वरिष्ठ निरीक्षक बनेंगे डीएसपी, नहीं मिलेगा वेतनमान का लाभ
Wed, 24 Mar 2021 12:03 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:03 PM IST
सार
- 250 वरिष्ठ निरीक्षकों को जल्द ही डीएसपी बनाया जाएगा
- प्रदेश में डीएसपी के शेष 183 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे
विज्ञापन
Madhya Pradesh Police
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत योग्य, वरिष्ठ और जिनके खिलाफ विभागीय जांच नहीं चल रही हो, ऐसे 250 वरिष्ठ निरीक्षकों को जल्द ही डीएसपी बनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक कार्यक्रम बोलते हुए यह घोषणा दोहराई।
विज्ञापन
गृह विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार से अनुमोदन के बाद इनकी तैनाती होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि इससे संबंधित गृह विभाग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का एक साल पूरा होने पर वे मिंटो हॉल में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। डीएसपी के शेष 183 पदों को कैबिनेट से मंजूरी के बाद सीधी भर्ती से भरा जाएगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त वेतनमान नहीं मिल सकेगा
जानकारी के मुताबिक, कार्यवाहक डीएसपी के बारे में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जो भी वरिष्ठ निरीक्षक इस पद पर जाएगा, वह इस पद की वर्दी या ड्रेस के साथ अधिकारों का इस्तेमाल तो करेगा, लेकिन भविष्य में यदि इस पद के लिए वैकेंसी बनती है, तो वरिष्ठता का दावा नहीं कर पाएगा। न ही अतिरिक्त वेतनमान या भुगतान की बात कर सकेगा।
विज्ञापन
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि सक्षम स्तर से तमाम स्वीकृतियां ली जा चुकी हैं।
