फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Garib Kalyan Mission gets approval in the cabinet meeting of Mohan Yadav cabinet

MP Cabinet Meeting: मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, गरीब कल्याण मिशन को मिली स्वीकृति; जानें

Wed, 15 Jan 2025 03:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 15 Jan 2025 03:21 PM IST
सार

MP Cabinet Meeting: सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा हुई। वहीं सीएम की अध्यक्षता में गरीब कल्याण मिशन को कैबिनेट में स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
Garib Kalyan Mission gets approval in the cabinet meeting of Mohan Yadav cabinet
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मंत्रालय में आयोजित हुई। इसमें अलग-अलग विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में गरीब कल्याण मिशन को कैबिनेट में स्वीकृति मिल गई है। अगर हम इस योजना के उद्देश्य की बात करें तो प्रत्येक व्यक्ति की आय कम से कम राज्य की प्रति व्यक्ति न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है। वहीं बहु आयामी गरीबी इंडेक्स आधारित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम 12 विशिष्ट सूचकांकों में सुधार लाना एवं सभी वर्गों का समान रुप से विकास करना, ये मुख्य उ्द्देश्य रहेंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि डॉ. मोहन यादव सरकार ने युवा, महिला, किसान व गरीबों के उत्थान और विकास के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए। इनके लिए सरकार मिशन मोड पर काम करेगी। सरकार ने वर्ष 2024 में यह मिशन शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लेकर खुद डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट में चारों मिशन प्रारंभ करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब कल्याण
प्रदेश के गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा। गरीबी उन्मूलन के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित होंगे। गरीबों को छोटे व्यवसाय के लिए कर्ज की विशेष सुविधा दी जा सकती है। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं प्रारंभ की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed